
अपडेटेड 13 June 2025 at 15:04 IST
खून की कमी से लेकर हड्डियों तक के लिए रामबाण है ये ड्राई फ्रूट्स, रोजाना खाने से तुरंत दिखेगा असर
कमजोर हड्डियां और शरीर में खून की कमी जैसी समस्याएं आजकल आम बन गई है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी। आयुर्वेद में इस समस्या का सरल और असरदार समाधान घर की रसोई में ही मौजूद है, वो है छुहारा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

छुहारा, यानी सूखा खजूर, ना केवल स्वाद में मीठा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
Image: freepik
छुहारा शरीर में मौजूद कई तरह की कमियों को दूर करने में मददगार हैं। इस खाने के दो तरीके है। इसे सीधे चबाकर खाया जा सकता है या फिर रात भर दूध या पानी में भिगोकर सुबह सेवन किया जा सकता है।
Image: ShutterstockAdvertisement

छुहारे आयरन का बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक बेहद लाभकारी खाद्य पदार्थ है।
Image: Shutterstck
छुहारे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस तत्व मौजूद होते हैं,जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। रोजाना सेवन से हड्डी संबंधी बीमारियों से भी बचाव हो सकता है और हड्डियां मजबूत होगी। Image: Shutterstock
Advertisement

छुहारे में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करने का काम करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी कारगर है, जिससे पेट साफ और शरीर हल्का महसूस होता है।

छुहारे में मौजूद पोटेशियम और फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में सहायक होते हैं। यह हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है। Image: Shutterstock

बेहतर परिणाम के लिए इसे गुनगुने दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है। छुहारा गर्म तासीर वाला होता है, इसलिए गर्मियों में सीमित मात्रा में सेवन करें और किसी बीमारी की स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Image: Shutterstock

छुहारा कितनी मात्रा में और कब खाया जाए, यह आपकी शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। यदि हड्डियों की कमजोरी है या शरीर में खून की कमी महसूस हो रही है, तो रोजाना 2-3 छुहारे पर्याप्त होते हैं। Image: Shutterstock
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 15:04 IST