thandai-recipe-in-summer-sugar-free-5-minutes homemade masala thandai

Thandai Recipe In Summer: गर्मी में शरीर को कूल-कूल रखेगी ठंडाई, घर की इन चीजों से करें 5 मिनट में तैयार; चीनी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

How To Make Thandai In Summer: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली चीजों की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाला ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो घर की बनी ठंडाई एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसमें चीनी भी डालने की जरूरत नहीं है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सूखे मेवे, सौंफ और खजूर जैसी चीजों से तैयार यह ठंडाई शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी भी देती है। 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 2 गिलास ठंडा दूध, 8-10 बादाम, 1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 4-5 काली मिर्च, 2 इलायची, 4-5 खजूर, थोड़ा सा गुलाब जल,  कुछ बर्फ के टुकड़े, पिस्ता और बादाम

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले बादाम, खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च और इलायची को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अगर जल्दी बनानी है तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब मिक्सर में भीगी हुई सारी चीजें डालें। इसके साथ खजूर और थोड़ा सा दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद बचा हुआ ठंडा दूध और गुलाब जल डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आपकी ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट ठंडाई तैयार है। अब इसे गिलास में निकालें, ऊपर से बर्फ, कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें और सर्व करें। ठंडाई शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। 

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। खजूर की वजह से नैचुरल मिठास मिलती है। बादाम और बीज शरीर को एनर्जी देते हैं। पेट को ठंडा और हल्का महसूस होता है। 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो फुल क्रीम दूध की जगह लो फैट दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं ज्यादा ठंडा पसंद नहीं है तो बर्फ डालने से बचें।

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घर की बनी यह हेल्दी ठंडाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी। गर्मी में जब भी कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन करे, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड