
Tadka Chaas Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं तड़का वाला छाछ, नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत; नोट करें आसान तरीका
Tadka Buttermilk Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली चीजों की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में छाछ एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है। अगर आप रोज-रोज सादी छाछ पीकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर बनाएं तड़का वाली छाछ, जो स्वाद में भी लाजवाब है और पेट के लिए भी फायदेमंद रहेगी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
तड़का छाछ सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाती, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है। इसमें डाले जाने वाले मसाले जैसे जीरा, करी पत्ता और हींग पेट को ठंडक देते हैं और गैस-अपच से राहत दिलाते हैं।
जरूरी सामग्री: 1 कप दही, 2 कप ठंडा पानी, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक, स्वाद अनुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, थोड़ी सी हरी धनिया
Advertisement
तड़के के लिए: 1 छोटा चम्मच तेल या घी, 1/2 छोटा चम्मच राई, 5-6 करी पत्ते, एक चुटकी हींग, 1 हरी मिर्च
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले दही को एक बाउल में लें और उसे अच्छे से फेंट लें। अब इसमें ठंडा पानी डालकर पतली छाछ तैयार करें। इसमें नमक, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
Advertisement
अब बनाएं तड़का: एक छोटी कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें। उसमें राई डालें, जब ये चटकने लगे तो करी पत्ते, हींग और हरी मिर्च डाल दें। गैस बंद करें और इस तड़के को तैयार छाछ में डाल दें।
Image: AI
ऊपर से हरा धनिया डालकर मिक्स करें और ठंडी-ठंडी सर्व करें। छाछ को ठंडा करके पीने से ज्यादा मज़ा आता है। आप इसमें पुदीना पत्ते भी डाल सकते हैं, इससे और फ्रेश स्वाद मिलेगा।
Image: Freepik
मसालों की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखता है और पाचन में मदद करता है। साथ ही, डिहाइड्रेशन से बचाता है। हल्का और लो-कैलोरी ड्रिंक है।
Image: AI