
अपडेटेड 29 October 2025 at 20:03 IST
Uric Acid Problem: शरीर से आ रहे हैं ये संकेत, कहीं बढ़ तो नहीं गया यूरिक एसिड? इन चीजों से तुरंत बना लें दूरी
How To Control Uric Acid: आजकल गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या की वजह से यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक तरह का केमिकल होता है जो शरीर में तब बनता है जब हम प्यूरीन नामक तत्व वाली चीजें खाते हैं। जब शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों में जमने लगता है, जिससे गठिया जैसी बीमारी हो सकती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

शरीर से मिलने वाले संकेत क्या है?
जोड़ों में दर्द और सूजन - खासकर पैरों के अंगूठे, घुटनों या टखनों में तेज दर्द और सूजन महसूस होना।
Image: Freepik
सुबह स्टिफनेस महसूस होना - उठते ही हाथ-पैर अकड़ जाना या भारी लगना।
Advertisement

थकान और कमजोरी - शरीर में बिना वजह थकावट या सुस्ती महसूस होना।

मूत्र संबंधी परेशानी - बार-बार पेशाब आना या जलन होना।
Advertisement

भूख कम लगना और पेट भारी लगना - शरीर में टॉक्सिन बढ़ने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।
Image: freepik
इन चीजों से बना लें दूरी
रेड मीट और सीफूड - इनमें प्यूरीन की मात्रा बहुत अधिक होती है जो यूरिक एसिड बढ़ाता है।

दालें और बीन्स - राजमा, छोले, मसूर जैसी दालों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

ठंडे ड्रिंक - इनमें मौजूद फ्रुक्टोज और शुगर यूरिक एसिड को बढ़ा देते हैं।
Image: freepik
फास्ट फूड और जंक फूड - ये शरीर में फैट और टॉक्सिन बढ़ाते हैं जिससे यूरिक एसिड का स्तर ऊपर जाता है।

शराब और बीयर - ये किडनी पर असर डालती हैं और यूरिक एसिड निकालने की क्षमता को कम करती हैं।

यूरिक एसिड को कण्ट्रोल करने के लिए क्या खाएं?
- पानी ज्यादा पिएं, ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल सकें।
- चेरी, सेब, केला और पपीता जैसे फल खाएं।
- ग्रीन वेजिटेबल्स जैसे लौकी, तोरी, पालक, और टमाटर शामिल करें।

यूरिक एसिड बढ़ना आज के समय में आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना गलत है। अगर शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाए और खानपान पर ध्यान दिया जाए, तो यह समस्या आसानी से कंट्रोल की जा सकती है।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 29 October 2025 at 20:03 IST