symptoms of kidney damage signs or health diseases

Kidney Problem: इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, कहीं आपकी भी किडनी न हो जाए खराब

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत अहम हिस्सा है। यह खून को फिल्टर करके शरीर से टॉक्सिन और गंदगी को बाहर निकालती है। लेकिन जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। अक्सर लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से बाद में बड़ी समस्या हो सकती है। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो किडनी की बीमारी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं किडनी खराब होने के कुछ जरूरी संकेत, जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए-

camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बार-बार पेशाब आना या बहुत कम आना

अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है या बहुत कम आ रहा है, तो यह किडनी की दिक्कत का इशारा हो सकता है। 

Image: freepik
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कभी-कभी पेशाब में झाग या खून भी दिख सकता है, जो संक्रमण या किडनी फेल होने का शुरुआती लक्षण है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पैरों और आंखों के नीचे सूजन

किडनी जब शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकाल पाती, तो सूजन आने लगती है। खासतौर पर पैरों, टखनों और आंखों के नीचे फुलाव दिखने लगता है।

Image: Freepik
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लगातार थकान या कमजोरी

किडनी खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिससे इंसान को हमेशा थकान या कमजोरी महसूस होती है। कभी-कभी चक्कर या सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भूख न लगना और उल्टी जैसा महसूस होना

अगर कई दिनों से खाने का मन नहीं करता, या बार-बार उल्टी या मितली हो रही है, तो यह भी किडनी में खराबी का लक्षण हो सकता है।

Image: FreePik
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शरीर में खुजली और त्वचा का सूखना

किडनी शरीर से गंदगी और अतिरिक्त खनिज बाहर करती है। जब यह काम रुक जाता है, तो त्वचा पर खुजली, सूखापन या जलन होने लगती है।

Image: Freepik
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ब्लड प्रेशर बढ़ना

किडनी और ब्लड प्रेशर का सीधा संबंध है। अगर आपका ब्लड प्रेशर बिना वजह बार-बार बढ़ता या घटता है, तो एक बार किडनी टेस्ट जरूर कराएं।

Image: freepik
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

किडनी को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

रोजाना पर्याप्त पानी पिएं। बहुत ज्यादा नमक और जंक फूड से बचें। शराब और धूम्रपान से दूरी रखें। ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें।

 

Image: FB/ ckdaware
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 किसी भी दवा का लंबे समय तक सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें। समय रहते सावधानी बरतेंगे तो किडनी को स्वस्थ रख पाएंगे और बड़ी परेशानी से बच सकते हैं।

Image: Freepik
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

किडनी की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं। इसलिए अगर ऊपर बताए गए किसी भी संकेत को महसूस करें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड