Sunny Deol Fitness

Sunny Deol Fitness: पराठा-मक्खन खाने के बाद भी इतने फिट कैसे हैं सनी देओल? 68 की उम्र में ऐसे रखते हैं सेहत का ध्यान

Sunny Deol Fitness: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों भी उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' धमाकेदार कमाई कर रही है। 68 की उम्र में भी एक्टर को बैक-टू-बैक एक्शन फिल्में करते देखना वाकई लाजवाब है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सनी देओल का ‘ढाई किलो का हाथ’ आज भी यंग से यंग कलाकारों की फिल्मों पर भारी पड़ जाता है। उन्होंने कुछ साल पहले ‘गदर 2’ से ब्लॉकबस्टर कमबैक किया था और अब ‘बॉर्डर 2’ से छा रहे हैं।

Image: @iamsunnydeol/instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फैंस को सबसे ज्यादा इंप्रेसिव ये लगा कि कैसे 68 की उम्र में भी सनी देओल इतने फिट हैं। बड़े पर्दे पर इतना धांसू एक्शन करने के लिए काफी मेहनत और कसरत लगती है जिसका सनी काफी ध्यान रखते हैं।

Image: @iamsunnydeol/instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सनी ने पुराने इंटरव्यू में बताया कि वो सुबह 5:30 बजे उठते हैं जिससे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। उन्हें नाश्ते में अंडे-टोस्ट, लंच में पराठा या चिकन और रात में मिस्सी रोटी और मक्खन लेना पसंद है।

Image: @iamsunnydeol/instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सनी ने कहा कि वो कोई स्ट्रिक्ट डाइट नहीं करते लेकिन बाहर का जंक फूड अवॉइड करते हैं। नॉन वेज में भी वो ज्यादातर चिकन खाना ही पसंद करते हैं। उन्हें यॉगर्ट के साथ सेब और जंक में समोसा-जलेबी पसंद है। 

Image: X
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सनी देओल ने ये भी बताया कि कैसे अपनी डाइट में सब शामिल करना चाहिए। दाल, सब्जी और रोटी उनकी डेली डाइट का हिस्सा है। वो सीजनल फल-सब्जी खाने पर भी जोर देते हैं।

Image: @iamsunnydeol/instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘गदर 2’ स्टार डाइट के अलावा वर्कआउट को भी अहमियत देते हैं। उनका कहना है कि रोजाना अपने शरीर को हिलाओगे तो उम्र का असर कम दिखेगा। वो 1 घंटे प्राणायाम करते हैं। वॉकिंग और स्विमिंग से भी फिट रहते हैं। 

Image: @iamsunnydeol/instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सनी ने एक पॉडकास्ट में फिटनेस के तीन टिप्स दिए थे। पहला- रोजाना सुबह जल्दी उठो और धूप सेंको। दूसरा- सीजनल फ्रूट खाओ और तीसरा- खुश रहो। इससे शरीर के साथ साथ स्किन पर भी चमक आएगी। 

Image: @iamsunnydeol/instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड