
Summer Home Cooling Tips: गर्मी में तपकर भट्टी बन गया है कमरा? आज ही करें ये बदलाव, बिना AC के घर रहेगा ठंडा
How To Keep Room Cool In Summer Without AC: गर्मी का मौसम आते ही घर के कमरे भट्टी जैसे गर्म हो जाते हैं। हर किसी के पास AC लगवाने का ऑप्शन नहीं होता, लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और देसी उपाय अपनाकर आप अपने घर को ठंडा रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार टिप्स-
- फोटो गैलरी
- 2 min read
खिड़कियों पर पर्दे लगाएं: दोपहर के समय धूप कमरे को गर्म कर देती है। हल्के रंग के पर्दे लगाएं। खिड़की पर गीला कपड़ा या बांस की चटाई लगा सकते हैं। इससे धूप अंदर आने से रुकेगी और कमरा ठंडा रहेगा।
Image: AI
पंखे के साथ अपनाएं ये ट्रिक: सिर्फ पंखा चलाने से गर्म हवा ही घूमती रहती है। पंखे के सामने एक बर्तन में बर्फ या ठंडा पानी रखें। इससे हवा ठंडी होकर पूरे कमरे में फैलेगी।
Image: AIAdvertisement
घर में पौधे जरूर रखें: घर के अंदर और बाहर पौधे लगाने से तापमान कम होता है। तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट जैसे पौधे लगाएं। बालकनी या खिड़की के पास रखें। ये प्राकृतिक तरीके से ठंडक बनाए रखते हैं।
Image: AI
रात में खोलें खिड़कियां: रात का मौसम ठंडा होता है, इसलिए रात में खिड़कियां खोल दें। सुबह होते ही बंद कर दें। इससे ठंडी हवा अंदर रहेगी और दिन में गर्मी कम लगेगी।
Image: AIAdvertisement
ठंडी चीजों का इस्तेमाल बढ़ाएं: फर्श पर पोछा लगाते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। चाहें तो पानी में थोड़ा नमक या नींबू मिला सकते हैं। इससे फर्श ठंडा रहेगा और कमरे का तापमान भी कम होगा।
Image: Freepik
सूती कपड़े इस्तेमाल करें: बेडशीट और पर्दे हमेशा सूती रखें। गहरे रंग की बजाय हल्के रंग चुनें। ये गर्मी कम सोखते हैं और ठंडक बनाए रखते हैं।
Image: AI
कम इस्तेमाल करें इलेक्ट्रॉनिक सामान: टीवी, लैपटॉप, बल्ब आदि गर्मी पैदा करते हैं। जरूरत न हो तो इन्हें बंद रखें। LED बल्ब का इस्तेमाल करें।
Image: AI
छत को ठंडा रखें: छत सबसे ज्यादा गर्म होती है। छत पर पानी का छिड़काव करें। सफेद पेंट या टाइल्स लगवाएं। इससे घर का तापमान काफी हद तक कम हो जाता है।
Image: AI
AC के बिना भी घर को ठंडा रखना बिल्कुल संभव है। बस आपको थोड़ी समझदारी और सही उपाय अपनाने की जरूरत है। ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ गर्मी से राहत देंगे, बल्कि बिजली का बिल भी बचाएंगे।
Image: AI