Suji Kachori Recipe

Suji Kachori Recipe: मैदे वाली कचौड़ी छोड़िए, घर पर बनाइए सूजी की कुरकुरी कचौड़ी, खाने वाले कहेंगे वाह, जानिए आसान रेसिपी

Suji Kachori Recipe: मैदे वाली कचौड़ी का स्वाद तो सभी को पसंद होता है, लेकिन हेल्थ की चिंता में अक्सर हम इसे खाने से बचते हैं। अगर आप भी कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो मैदा छोड़िए और घर पर बनाइए सूजी की कुरकुरी कचौड़ी। यह बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही लाजवाब लगती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आवश्यक सामग्री

1 कप सूजी
2 कप पानी
1 चम्मच तेल
आधा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
स्टफिंग के लिए उबले आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और अपने पसंद के मसाले

Image: ai
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कड़ाही में 2 कप पानी गरम करें। इसमें नमक, अजवाइन और 1 चम्मच तेल डालें। पानी में उबाल आने पर धीरे-धीरे 1 कप सूजी डालें और लगातार चलाते रहें। सूजी सारा पानी सोख ले और डो जैसा हो जाए।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आलू मैश करें, कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और ढेर सारी धनिया पत्ती मिलाएं। उबले हुए मटर या पनीर भी डाल सकते हैं। इस मिक्चर को अच्छे से मिक्स करके छोटी लोईयों का आकार दें।

 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सूजी का मिक्चर ठंडा हो जाए तो तेल लगाकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। अब छोटी लोई तोड़ें और इसमें आलू की स्टफिंग रखें। किनारों को ऊपर की तरफ मोड़ते हुए बंद करें और हल्का दबाकर कचौड़ी का आकार दें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कड़ाही में तेल गरम करें। तेल को गरम होना चाहिए। अब तैयार कचौड़ियों को गरम तेल में डालें और धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से सूजी की कचौड़ी लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहती है।

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब सुपर क्रिस्पी सूजी की कचौड़ी तैयार है। इसे आप अपनी मनपसंद हरी चटनी या इमली की खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें। यकीन मानिए, जो भी इसे खाएगा, आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड