
Sugarcane Juice Lemonade Juice Coconut Water: गन्ने का जूस, नारियल पानी या नींबू पानी... गर्मियों में कौन ज्यादा फायदेमंद?
Best Drink For Summer: गर्मियों की तपती धूप और लू से बचने के लिए हम अक्सर ठंडी चीजों की तलाश में रहते हैं। जब बात देसी ड्रिंक्स की आती है, तो हमारे पास तीन मुख्य विकल्प होते हैं -गन्ने का जूस, नारियल पानी और नींबू पानी। तीनों ही सेहत के लिए बेहतरीन हैं, लेकिन आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा बेस्ट है?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
गन्ने का जूस: अगर आप धूप से थके-हारे आए हैं और तुरंत ताकत चाहते हैं, तो गन्ने का जूस सबसे अच्छा है। गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत ग्लूकोज देती है।
Image: Freepik
गन्ने का जूस लिवर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और पीलिया जैसी बीमारियों में फायदेमंद है। इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए वजन घटाने वालों और डायबिटीज के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए।
Image: FreepikAdvertisement
नारियल पानी: नारियल पानी को कुदरत का 'मैजिक ड्रिंक' कहा जाता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हैं। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भरपूर होते हैं।
Image: Freepik
यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह स्किन और बालों के लिए भी वरदान है। यह थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन सेहत के लिहाज से इसका कोई मुकाबला नहीं।
Advertisement
नींबू पानी: नींबू पानी हर घर में आसानी से उपलब्ध है और गर्मियों का सबसे भरोसेमंद साथी है। इसमें विटामिन-सी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। यह पाचन में सुधार करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो बिना चीनी वाला नींबू पानी बेस्ट है। ज्यादा एसिडिक होने के कारण कुछ लोगों को खाली पेट पीने से दांतों में झनझनाहट या पेट में जलन हो सकती है।
Image: Freepik
सुबह के समय नारियल पानी पिएं। इसके बाद दोपहर की थकान में गन्ने का जूस पीना चाहिए। दिन भर खुद को रिफ्रेश रखने के लिए नींबू पानी का सहारा लें।
Image: Freepik
वजन घटाने और पाचन के लिए नींबू पानी बेस्ट है। हाइड्रेशन और ग्लोइंग स्किन के लिए नारियल पानी सही रहेगा। तुरंत थकान दूर करने के लिए गन्ने का जूस बेस्ट है।
Image: Freepik
गन्ने के जूस में बर्फ कम डलवाएं और नींबू पानी में सफेद चीनी की जगह काला नमक या शहद का इस्तेमाल करें।