
Bangle Designs: साड़ी से लेकर सूट तक के साथ हाथों पर खूब जचेंगी ये लाल-हरी चूड़ियां, देखें नए डिजाइंस
Fancy Bangle Designs For Married Women: शादी का फंक्शन हो या कोई त्योहार, सजना-संवरना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में साड़ी, लहंगे या सलवार-स्यूट के साथ में हथेली में खूबसूरत डिजाइन चूड़ियां हम सभी पहनते हैं। शादी का सीजन शुरू हो चुका है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं खूबसूरत डिजाइन की बेहतरीन चूड़ियां, जिन्हें आप साड़ी से लेकर सलवार-सूट के साथ में पहनकर अपने लुक को खास बना सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
मिरर वर्क आजकल काफी चलन में नजर आ रहा है। इस तरह की चूड़ियां आप प्लेन ड्रेस के साथ में स्टाइल करके लुक को हैवी और स्टाइलिश बना सकती हैं।
Image: AI
मल्टी कलर डिजाइन लभग हर तरह के कपड़ों के साथ में पहन सकते है। इस तरह की चूड़ियों के साथ में आप गोल्डन या सिल्वर कलर के कंगन बेस्ट नजर आएंगे।
Image: AIAdvertisement
लगभग हर सुहागिन हरे रंग की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इसमें आजकल सिंपल कांच की चूड़ियां एक बार फिर से ट्रेंड में नजर आ रही हैं।
Image: AI
स्टोन वर्क में आर्टिफिशियल डिजाइन की चूड़ियां आपको सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। इस तरह की चूड़ियों के साथ में प्लेन डिजाइन ही चुनें।
Image: AIAdvertisement
आप चाहें तो प्लेन चूड़ियों को भारी-भारी डिजाइन के कंगन के साथ भी पहन सकते हैं। इसमें आपको मिरर से लेकर कलरफुल डिजाइन में भी कंगन मिल जाएंगे।
Image: AI
पर्ल डिजाइन के कंगन के साथ में आजकल प्लेन कांच की चूड़ियां पहनना काफी पसंद किया जाने लगा है। इसे आप किसी भी कलर की ड्रेस के साथ में स्टाइल कर सकते हैं।
Image: AI
हैवी डिजाइन में लटकन वाला डिजाइन चूड़ियों में सबसे ज्यादा चलन में नजर आ रहा है। ग्रीन या रेड के साथ गोल्डन चूड़ियां बेस्ट लुक देने का काम करेंगी।
Image: AI
वेलवेट डिजाइन की चूड़ियां देखने में प्रीमियम लुक देने का काम करती हैं। वहीं इसमें सबसे ज्यादा मैरून कलर को पसंद किया जाता है।
Image: AI
लाल रंग की चूड़ियां खासकर नई-नवेली दुल्हन पर खूबसूरत लगती है। आमतौर पर इसे हर कोई पहन सकता है।
Image: AI