
अपडेटेड 11 September 2024 at 23:20 IST
Strong Bones Diet: कमजोर हड्डी वाले डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स, फौलाद हो जाएगी बोन्स
Strong Bones: हर किसी व्यक्ति की हड्डियां कमजोर हैं, तो उन्हें अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए। यह हड्डियों को फौलाद बना सकती हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

majboot haddiyo ke liye kya khaye: यह बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि मानव शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका हुआ है। ऐसे में इसको मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। Image: Freepik

लेकिन बढ़ती उम्र या पोषक तत्वों की कमी से अक्सर लोग हड्डियों की कमजोरी से परेशान रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग बोन्स को मजबूत करने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन करना शुरू कर देते हैं। Image: freepik
Advertisement

अगर आप चाहे तो अपनी डाइट में कुछ ड्राई फ्रूट्स को शामिल करके नेचुरल तरीके से हड्डियों को स्ट्रॉग बना सकते हैं। साथ ही दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से ड्राई फ्रूट्स हैं। Image: freepik

अंजीर एक फल है, जो खासकर हड्डियों को मजबूत बनाने के जाना जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। Image: freepik
Advertisement

अगर आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कई और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। Image: freepik

खजूर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर और सेलेनियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। Image: freepik

बादाम में कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत ही मददगार साबित होता है। यह हड्डियों और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है। Image: freepik

कैल्शियम, फोलेट और मैग्नीशियम से भरपूर काजू हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो काजू नियमित रूप से रोजाना काजू का सेवन जरूर करें। Image: freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 September 2024 at 23:20 IST