
Soyabean Paneer Sabji Recipe: वेट लॉस के लिए चाहिए बढ़िया प्रोटीन सोर्स? घर में बनाएं सोयाबीन पनीर की सब्जी
Soyabean Paneer Sabji Recipe: वेट लॉस का मतलब भूखा रहना नहीं होता, बल्कि अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना होता है जिससे शरीर स्वस्थ भी रह सके। खासतौर पर जिम जाने वाले लोगों को प्रोटीन जरूर लेना चाहिए जिसके लिए हम एक बेहतरीन सोयाबीन पनीर सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
जरूरी सामग्री: सोयाबीन चंक, 200 ग्राम पनीर, खड़े मसाले, 200 ग्राम दही, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, पिसी हुई लाल मिर्च, 3-4 प्याज, टमाटर (देसी मत लेना), लहसुन, हरी मिर्च, अदरक
Image: bharatzkitchen HINDI YT CHANNEL
सोयाबीन को धो लें। एक बाउल गर्म पानी में नमक, हल्दी, लाल मिर्च मिलाएं। इस मिश्रण में सोया डालें। पनीर को बड़े-बड़े आकार में काटें। तवे में तेल डालकर, ऊंची आंच पर पनीर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
Image: freepikAdvertisement
पनीर को सोयाबीन मिश्रण में डालें। एक कढ़ाई में कटी प्याज को कुरकुरा होने तक भुनते रहें। फिर उसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर दही में 2 चम्मच धनिया पाउडर, 2 चम्मच गरम मसाला डालें। इस दही को फेंट लें।
Image: bharatzkitchen HINDI YT CHANNEL
तेजपत्ता, लौंग, इलायची, काली मिर्च तेल में डालें। दो टमाटर, लहसुन, अदरक की प्यूरी को तेल में डालें और चलाते रहें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च मिलाएं। फिर दही डालें, एक हरी मिर्च भी काटकर डालें।
Image: FreepikAdvertisement
जब तेल इसमें से अलग होने लगें तो पानी में से सोयाबीन निचोड़कर डालें और 3-4 मिनट तक पकाते रहें। भुने प्याज को काजू और सूखे नारियल के साथ मिक्सी में पीस लें और ग्रेवी में डालें।
Image: bharatzkitchen HINDI YT CHANNEL
थोड़ी देर पकाने के बाद पनीर भी डालें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। सब्जी को ढककर रख दें। गैस बंद करने के 10 मिनट बाद सर्व करें ताकि ग्रेवी पनीर और सोयाबीन के अंदर तक मिक्स हो जाए।
Image: bharatzkitchen HINDI YT CHANNEL