sooji palak poori recipe with aloo tamatar ki sabji suji puri crispy

Sooji Palak Poori Recipe: सादी नहीं, आलू की सब्जी के साथ खाएं सूजी और पालक की कुरकुरी पूरी, नाश्ते के लिए है परफेक्ट, ये है आसान विधि

Sooji Paalak Ki Poori Banane Ki Vidhi: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी और पालक की कुरकुरी पूरी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह पूरी बाहर से कुरकुरी, अंदर से नरम और स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। पालक की वजह से इसमें पोषण भी भरपूर मिलता है, जबकि सूजी इसे खास क्रिस्पी बनाती है। गर्मागर्म आलू की सब्जी, दही या अचार के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप सूजी, 1 कप गेहूं आटा, पालक,1 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, ½ छोटा चम्मच अजवाइन, ½ छोटा चम्मच जीरा, ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच तेल

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और गेहूं का आटा डालें। इसमें नमक, अजवाइन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और मोयन के लिए तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें बारीक कटा पालक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें। पूरी को न ज्यादा पतला रखें और न ही बहुत मोटा। कढ़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर एक-एक करके पूरियां डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तली हुई पूरियों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। गर्मागर्म सूजी पालक पूरी को मसालेदार आलू की सब्जी, बूंदी के रायते, दही, अचार या चाय के साथ परोसें। 

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह नाश्ते के अलावा लंच बॉक्स या वीकेंड ब्रंच के लिए भी बेहतरीन विकल्प है। ज्यादा कुरकुरी पूरी के लिए आटा थोड़ा सख्त गूंधें। चाहें तो आटे में थोड़ा कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं। 

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पूरी तलते समय तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए, तभी पूरी अच्छी फूलेगी और कुरकुरी बनेगी। बच्चों के लिए इसे हल्का मसालेदार बनाएं और टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप स्वाद और सेहत दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो सूजी पालक पूरी जरूर बनाकर देखें। यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और परिवार के हर सदस्य को पसंद आती है।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड