
Sooji Momos Recipe: भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना मैदा के घर पर बनाएं हेल्दी सूजी मोमोज; नोट करें विधि
Homemade Healthy Momos Recipe: अगर आप बच्चों के लिए कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो सूजी से बने मोमोज एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। ये मोमोज मैदा से नहीं बल्कि सूजी से तैयार किए जाते हैं, जिससे ये हल्के और स्वादिष्ट बनते हैं। बाहर मिलने वाले मोमोज की बजाय घर पर बने ये मोमोज ज्यादा हेल्दी होते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सूजी मोमोज बनाने के लिए सामग्री: 1 कप सूजी, 1 छोटा चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक, जरूरत अनुसार गुनगुना पानी
Image: Social Media
स्टफिंग के लिए: 1 पत्ता गोभी, 1 गाजर,1 प्याज, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक
Image: FreepikAdvertisement
बनाने की विधि: सबसे पहले एक बाउल में सूजी, नमक और तेल डालकर मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंध लें। आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से सेट हो जाए।
Image: Freepik
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भून लें। इसके बाद प्याज, पत्ता गोभी और गाजर डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
Image: FreepikAdvertisement
अब इसमें नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मोमोज की स्टफिंग तैयार है। अब सूजी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतला बेल लें।
Image: AI
बीच में तैयार स्टफिंग भरें और मोमोज का शेप देते हुए बंद कर दें। इसके बाद स्टीमर में पानी गर्म करें और मोमोज को 10-12 मिनट तक स्टीम करें।
Image: AI
जब मोमोज हल्के ट्रांसपेरेंट दिखने लगें, तो समझ जाएं कि वे तैयार हैं। गरमा-गरम सूजी मोमोज को रेड चिली सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। बच्चों से लेकर बड़े तक इसका स्वाद खूब पसंद करेंगे।
मोमोज को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए स्टफिंग में पनीर भी मिला सकते हैं। अगर सूजी का आटा सूखा लगे, तो थोड़ा दही मिलाकर गूंध सकते हैं। हेल्दी ट्विस्ट के लिए ज्यादा सब्जियां इस्तेमाल करें।
Image: AI