
अपडेटेड 21 July 2025 at 23:48 IST
Skin Tightening Treatment: ढीली हो गई है चेहरे की स्किन? आज से ही करें ये उपाय, दिखने लगेंगे जवां
Youthful Skin: त्वचा का ख्याल हम सभी रखते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। ऐसे में एजिंग साइंस का आना बेहद आम बात है, लेकिन समय के साथ त्वचा का लचीलापन अगर कम होने लगे और स्किन ढीली हो जाये। तो इसके लिए घरेलू उपाय काम में आ सकते हैं। आइये जानते हैं घर में मौजूद चीजों से कैसे करें त्वचा की देखभाल-
- फोटो गैलरी
- 1 min read

ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- केले
- दही

दही को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- एजिंग साइंस को रोककर स्किन के पोर्स को साफ करने में मदद करता है।
- पिंपल्स और एक्ने के निशान भी धीरे-धीरे कम करने का काम करता है।
Advertisement

केले को चेहरे पर लगाने के फायदे?
- स्किन में लचीलापन वापिस लाने और कसाव को बरकरार रखने में मदद करता है।
- एजिंग साइंस को रोककर स्किन में नेचुरल ग्लो लेकर आता है।

कैसे रखें त्वचा का ख्याल?
सबसे पहले एक बाउल में 2 केले अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें 2 से 3 चम्मच दही की डालकर मिला लें। इन दोनों को उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगा लें।
Image: Social MediaAdvertisement

लगभग 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धोकर साफ करें। हफ्ते में इस फेस पैक को आप 2 बार तक आजमाकर देख सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको त्वचा में कसाव महसूस होने लगेगा।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 21 July 2025 at 23:45 IST