simple mehndi designs for hands sawan special

Sawan Mehndi Designs: सावन में लगाएं हथेली पर ये आसान डिजाइन की मेहंदी, हाथ दिखेंगे खूबसूरत

Easy and Simple Mehndi Designs For Sawan: किसी भी शुभ मौके पर हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। शादी का मौका हो या कोई त्योहार, हाथों के अलावा पैरों में भी कई डिजाइन की मेहंदी आपको देखने को मिल जाएगी। वहीं सावन का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे मौके पर हम सभी हथेली पर मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। आइए देखते हैं मेहंदी के कुछ खूबसूरत और आसान डिजाइन, जिन्हें आप खुद घर पर लगा सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेल मेहंदी डिजाइन 

बेल मेहंदी ट्रेंड में हमेशा रहती है। वहीं इसे हथेली के अगले और पिछले दोनों भागों में एक ही जैसा भी बनाया जा सकता है। फूल-पत्ती का डिजाइन बेल के लिए बेस्ट रहेगा। 

Image: Pixabay
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भरे हाथों की मेहंदी

भरे हाथों की मेहंदी में आप जालीदार, केरी, बेल जैसे कई अन्य डिजाइन की मेहंदी को एक साथ में ही लगा सकते हैं। फुल हैन्ड मेहंदी सभी को पसंद आती है।

Image: Pixabay
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिंग डिजाइन मेहंदी 

कम से कम डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं तो उलटे हाथ पर इस तरह से अंगूठी के डिजाइन में मेहंदी लगा सकते हैं। यह देखने में काफी मॉडर्न नजर आएगा। 

Image: Pixabay
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जाल मेहंदी डिजाइन

भरे-भरे हाथों में आसान सा दिखने वाला डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह से जाल का डिजाइन आप हाथों में बना सकते हैं। यह डिजाइन चौड़े और लंबे हाथों पर खूबसूरत नजर आएगा। 

Image: Pixabay
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चेन डिजाइन मेहंदी 

आजकल चेन वाली मेहंदी काफी चलन में है। इसमें आप एक साथ में कई लेयर बनाकर चेन का डिजाइन तैयार कर सकते हैं। उलटे हाथों पर यह डिजाइन कमाल का नजर आएगा। 

Image: Pixabay
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हाथ फूल मेहंदी डिजाइन 

अगर आप मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं तो ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी में हाथफूल का डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे लगाना भी काफी आसान होगा। 
 

Image: Pixabay
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड