
अपडेटेड 28 November 2025 at 10:53 IST
एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए रामबाण इलाज है ये 'काली चीज', कोलेस्ट्रॉल भी करता है कंट्रोल; जानें खाने का सही तरीका
Black Raisins: सर्दियां आ चुकी हैं और ऐसे में लोगों ने अपनी डाइट में शरीर को गर्माहट देने वाली चीजों को शामिल कर लिया है। इनमें से एक है काली किशमिश जिसे रोजाना खाएंगे तो शरीर और स्किन को चौंकाने वाले फायदे मिलेंगे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

काली किशमिश शरीर को अनगिनत फायदे देती है। इसमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Image: Pixabay
काली किशमिश के सेवन करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। हालांकि, अगर आप इसे पानी या दूध में भिगोकर खाएंगे तो ये ज्यादा फायदेमंद हो जाती है।
Image: FreepikAdvertisement

काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से शरीर में खून की कमी दूर होती है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए तो ये रामबाण इलाज जैसा है।
Image: freepik
खाली पेट काली किशमिश का सेवन करने से गैस और एसिडिटी की समस्याओं से आराम मिलता है। इसके अलावा, काली किशमिश रोजाना खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
Image: freepikAdvertisement

काली किशमिश के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम रहता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
Image: freepik
काली किशमिश शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियां कम करते हैं और चेहरे को चमकदार बनाते हैं। इससे बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 10:53 IST