Shimla mirch gajar chilla recipe for healthy breakfast summer food capsicum raddish cheela

Shimla Mirch Gajar Chilla Recipe: नाश्ते में बनाकर खाएं शिमला मिर्च और गाजर से बना चीला, स्वाद ऐसा की सब पूछेंगे रेसिपी

Shimla Mirch Gajar Chilla Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली डिश की तलाश में हैं, तो शिमला मिर्च और गाजर का चीला आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह चीला स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है, जबकि शिमला मिर्च शरीर को जरूरी विटामिन सी और फाइबर देती है। इसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप बेसन,1 गाजर, 1 शिमला मिर्च, 1 छोटा प्याज, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, ½ छोटा चम्मच अजवाइन, ¼ छोटा चम्मच हल्दी, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, तेल

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन डालें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद घोल तैयार करें। 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगाएं। तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। जब चीला दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें।
 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम शिमला मिर्च और गाजर का चीला हरी धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी, दही या सॉस के साथ परोसें। सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम की हल्की भूख के लिए यह एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीले को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए घोल में थोड़ा सा सूजी या चावल का आटा मिला सकते हैं। इससे चीला हल्का कुरकुरा बनेगा। 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड