shahi gulab lassi recipe for summer cooling drink homemade tasty meethi gulabi lassi

Shahi Gulab Lassi Recipe: लू वाली गर्मी को मात देगी घर में बनी शाही गुलाब लस्सी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद; चखते ही कहेंगे वाह!

How To Make Gulab Lassi: गर्मी के मौसम में हर कोई कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पीना पसंद करता है। ऐसे में अगर घर पर ही मलाईदार और खुशबू से भरपूर शाही गुलाब लस्सी मिल जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है। यह लस्सी स्वाद में इतनी शानदार लगती है कि बाजार की महंगी ड्रिंक्स भी फीकी लगने लगती हैं। गुलाब की हल्की खुशबू, दही की ठंडक और ड्राय फ्रूट्स का स्वाद इसे खास बनाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आप भी गर्मी में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट कर लें यह आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री:  2 कप ठंडा दही, 4 बड़े चम्मच गुलाब सिरप, 2 बड़े चम्मच चीनी, 1/2 कप ठंडा दूध, 6 बर्फ के टुकड़े, 1 छोटा चम्मच गुलाब जल, थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां, 1 चम्मच मलाई

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले मिक्सर जार में ठंडा दही, दूध, चीनी और गुलाब सिरप डालें। अब इसमें बर्फ के टुकड़े और गुलाब जल मिलाएं। सभी चीजों को 1-2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि लस्सी एकदम स्मूद और झागदार बन जाए।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब सर्विंग ग्लास लें और उसके किनारों पर थोड़ा गुलाब सिरप लगा दें। इससे लस्सी देखने में और भी खूबसूरत लगेगी। तैयार लस्सी को ग्लास में डालें और ऊपर से मलाई या फ्रेश क्रीम डाल दें। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अंत में कटे हुए पिस्ता, बादाम और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा और गुलाब सिरप डाल सकते हैं। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लस्सी को ज्यादा गाढ़ा और मलाईदार बनाना चाहते हैं तो दही को पहले कुछ देर फ्रिज में रख दें।  गुलाब सिरप की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।  

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शाही गुलाब लस्सी सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि गर्मी से राहत देने में भी शानदार मानी जाती है। दही शरीर को ठंडक देता है, जबकि गुलाब शरीर को तरोताजा महसूस कराता है।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ठंडी-ठंडी लस्सी का असली मजा तुरंत सर्व करने में ही आता है। गर्मियों में यह ड्रिंक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है।
 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड