अपडेटेड 11 August 2024 at 23:21 IST
1/6: Shivling Jalabhishek: सावन का महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने में भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना के साथ व्रत भी किया जाता है। वहीं जलाभिषेक का भी विधान है। / Image: freepik
2/6: अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करें। इससे जल्द विवाह के योग बनेंगे और मनचाहा वर मिलेगा। / Image: freepik
3/6: पंचांग के मुताबिक सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त 2024 को है। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ चीजों से शिव जी का अभिषेक करें। / Image: freepik
4/6: अगर आप जीवन में लंबे समय से दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर विधिपूर्वक महादेव का अभिषेक करें। / Image: freepik
5/6: करियर और कारोबार में सफलता प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा करने पर करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है। / Image: freepik
6/6: अगर आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में चंदन मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे साधक को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है और विवाह में आ रही बाधा दूर होती है। / Image: freepik
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 23:21 IST