
Sawan Saree Designs: सावन और तीज के त्योहार में चार चांद लगा देंगी ये स्टाइलिश साड़ियां, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस और ट्रेंडी लुक
Sawan Saree Designs: सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली नजर आने लगती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार हरा रंग खुशहाली, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि सावन, तीज और अन्य शुभ मौकों पर महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। खासतौर पर हरी साड़ी इस मौसम में महिलाओं की पहली पसंद बन जाती है। आजकल महिलाएं भारी-भरकम साड़ियों की जगह हल्की, आरामदायक और स्टाइलिश साड़ियां पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। अगर आप भी सावन में कुछ अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी साड़ियों
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बनारसी और सिल्क साड़ी: ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो हरे रंग की बनारसी या सिल्क साड़ी एक बेहतरीनऑप्शन हो सकती है। जरी बॉर्डर और खूबसूरत डिजाइन वाली ये साड़ियां हमेशा फैशन में बनी रहती हैं।
Image: AI
लहरिया और बांधनी साड़ी: लहरिया और बांधनी साड़ियों की मांग काफी बढ़ जाती है। रंग-बिरंगे पैटर्न वाली ये साड़ियां खूबसूरत लगती हैं। गोटा-पट्टी वर्क वाली ये साड़ी रॉयल लुक देती है।
Image: AIAdvertisement
फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेनजा साड़ी: सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद है, तो फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेनजा साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ियों पर बने फूलों के डिजाइन सावन के मौसम में बेहद प्यारे लगते हैं।
Image: AI
सीक्वेंस और नेट साड़ी: फंक्शन के लिए सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। पेस्टल ग्रीन और ऑलिव ग्रीन जैसे शेड्स इन दिनों ट्रेंड में हैं। ऐसी साड़ियां मॉडर्न और खूबसूरत लुक देती हैं।
Image: AIAdvertisement
रफल्स और फ्रिल्स साड़ी: ट्रेडिशनल लुक से हटकर कुछ वेस्टर्न- मॉडर्न पहनना चाहती हैं, तो रफल्स या फ्रिल्स डिजाइन वाली हरी साड़ी चुन सकती हैं। यह स्टाइल आजकल की यंग गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।
Image: AI
गोटा-पट्टी वर्क चंदेरी साड़ी: चंदेरी साड़ियों पर किया गया ट्रेडिशनल गोटा-पट्टी का काम इस सावन लुक में चार चांद लगा देगा। पहनने में जितनी आरामदायक होती हैं, देखने में उतनी ही क्लासी और शाही लगती हैं।
Image: AI
मिनिमल एम्ब्रायडरी जॉर्जेट साड़ी: हल्की- सोबर साड़ियां पसंद हैं, तो मिनिमल एम्ब्रायडरी जॉर्जेट साड़ियां परफेक्ट रहेंगी। यह आपको पूरे दिन कंफर्टेबल रखते हुए एक ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देती हैं।
Image: AI