Sattu Veggie Cutlet

Sattu Veggie Cutlets Recipe: शाम की चाय का परफेक्ट हैं कुरकुरे सत्तू-वेजी कटलेट्स, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Sattu Veggie Cutlets Recipe: शाम की चाय का मजा तब और दोगुना हो जाता है जब साथ में कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी स्नैक्स मिल जाए। अगर आप समोसे-कचौड़ी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो 'सत्तू वेजी कटलेट्स' एक बेहतरीन विकल्प है। प्रोटीन से भरपूर सत्तू और हरी सब्जियों के मेल से बने ये कटलेट्स न सिर्फ खाने में लाजवाब हैं, बल्कि मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाते हैं। आइए नोट करते हैं इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री 

  • 1 कप सत्तू
  • 1/2 कप बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स
  • 1 उबला हुआ आलू
  • बारीक कटा प्याज
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • सेकने के लिए तेल।
Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 1 कप सत्तू डालें। अब इसमें अपनी पसंद की सभी बारीक कटी हुई सब्जियां गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और कद्दूकस किया हुआ उबला आलू मिला लें।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस मिश्रण में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। नींबू का रस भी मिला सकते हैं, इससे कटलेट्स का स्वाद और चटपटा हो जाएगा।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें। सब्जियों के मॉइस्चर से ही यह बंधने लगेगा। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो इसमें सिर्फ 1-2 चम्मच पानी छिड़कें और एक सख्त डो तैयार कर लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आपके शानदार, कुरकुरे और प्रोटीन से भरपूर सत्तू वेजी कटलेट्स तैयार हैं। इन्हें प्लेट में निकालें और शाम की गरमा-गरम चाय के साथ हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण में से छोटा-छोटा हिस्सा लेकर उन्हें कटलेट, टिक्की या ओवल शेप दें। ध्यान रहे कि कटलेट्स ज्यादा मोटे न हों, ताकि वे अंदर तक अच्छे से सिक सकें।

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक नॉन-स्टिक पैन या तवे पर 2 चम्मच तेल गर्म करें। अब तैयार कटलेट्स को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड