sattu pudina sharbat recipe in summer saves from loo mint summer drink healthy cooling recipe

Sattu Pudina Sharbat Recipe: गर्मी में लू से बचाएगा सत्तू और पुदीने से बना शरबत, बिना मसाले के 5 मिनट में होगी तैयार; आप रहेंगे कूल-कूल

Sattu Pudina Drink For Summer: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आपको कोई हेल्दी, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला ड्रिंक मिल जाए, तो बात ही अलग है। सत्तू और पुदीने से बना शरबत गर्मी में लू से बचाने के साथ शरीर को तुरंत एनर्जी भी देता है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और बिना ज्यादा मसालों के भी इसका स्वाद बेहद शानदार लगता है। अगर आप रोज-रोज कोल्ड ड्रिंक पीकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर पर सत्तू-पुदीना शरबत जरूर ट्राई करें।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू-पुदीना शरबत बनाने के लिए सामग्री: 3 बड़े चम्मच सत्तू, 1 मुट्ठी ताजा पुदीना पत्तियां, 1-2 चम्मच चीनी या गुड़ पाउडर, 1 गिलास ठंडा पानी, 4-5 बर्फ के टुकड़े, थोड़ा नींबू रस

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शरबत बनाने की आसान विधि: सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। अब मिक्सर में पुदीना, थोड़ा पानी और चीनी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें । 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद एक बड़े गिलास या बाउल में सत्तू डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए अच्छे से घोल लें ताकि गांठें न रहें। अब इसमें पुदीने का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिर बचा हुआ ठंडा पानी और बर्फ डाल दें। अगर हल्का खट्टा स्वाद पसंद हो तो ऊपर से थोड़ा नींबू रस भी मिला सकते हैं। बस तैयार है ठंडा-ठंडा सत्तू-पुदीना शरबत।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है। पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। तुरंत एनर्जी देने में मददगार है। पाचन को बेहतर बनाता है। 

Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आप इसे सुबह नाश्ते के बाद, दोपहर की गर्मी में या शाम को थकान महसूस होने पर पी सकते हैं। यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद ड्रिंक है।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस गर्मी अगर आप कुछ हेल्दी और रिफ्रेशिंग पीना चाहते हैं, तो सत्तू और पुदीने से बना यह शरबत जरूर ट्राई करें। कम समय में बनने वाला यह देसी ड्रिंक आपको पूरे दिन फ्रेश और कूल-कूल महसूस कराएगा।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड