
Sattu Pizza Recipe: बिना मैदा के ट्राई करें 'सत्तू बेस पिज्जा', चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट कर लें रेसिपी
Sattu Pizza Recipe: अगर आप पिज्जा के शौकीन हैं लेकिन मैदा की वजह से इसे खाने से डरते हैं, तो सत्तू बेस पिज्जा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह ग्लूटेन फ्री पिज्जा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो स्वाद और सेहत का अनोखा संगम माना जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसन रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पिज्जा बेस बनाने के लिए एक कप सत्तू, अच्छी बाइंडिंग के लिए आधा कप ज्वार का आटा या बेसन, दो से तीन चम्मच दही, स्वादानुसार अजवाइन, नमक और आटा गूंथने के लिए पानी की जरूरत होती है।
Image: AI
एक बर्तन में सत्तू, ज्वार का आटा या बेसन, दही, अजवाइन और नमक को एक साथ मिलाएं। अब इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सामान्य चपाती की तरह नरम आटा गूंथकर तैयार कर लें।
Image: freepikAdvertisement
गूंथे हुए आटे की एक बड़ी लोई बनाएं और इसे गोल पिज्जा बेस के आकार में बेल लें। इसके बाद एक कांटे यानी फोर्क की मदद से बेस पर छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि यह अंदर तक अच्छी तरह पक सके।
Image: AI
गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन या तेल लगाएं। अब बेले हुए सत्तू बेस को तवे पर डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
Image: freepikAdvertisement
सिके हुए बेस पर सबसे पहले पिज्जा सॉस को अच्छी तरह फैलाएं। इसके बाद इसके ऊपर अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और पनीर के टुकड़े बराबर मात्रा में सजाएं।
Image: freepik
सब्जियों के ऊपर भरपूर मोजेरेला चीज डालें और साथ ही ओरिगेनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें। अब इसे पैन में ढककर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं जब तक चीज पिघल न जाए। अब सत्तू का हेल्दी पीज्जा बनाकर तैयार है।
Image: freepik