Sattu-Oats Cheela Recipe

Sattu-Oats Cheela Recipe: गर्मियों में दिनभर एनर्जी के लिए खाएं प्रोटीन भरा सत्तू-ओट्स चीला, जल्दी से नोट कर लें रेसिपी

Sattu-Oats Cheela Recipe: अगर आप सुबह के लिए ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी हो, तो सत्तू-ओट्स चीला आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर यह रेसिपी वजन घटाने में मददगार मानी जाती है और लंबे समय तक शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखती है। खास बात यह है कि इसे आप सिर्फ 10 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस हेल्दी चीले को बनाने के लिए आधा कप पिसा हुआ ओट्स या ओट्स का आटा, आधा कप चना सत्तू और 3 से 4 चम्मच दही लें। इसके अलावा बारीक कटे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर तैयार रखें।

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नमक, आधी छोटी चम्मच हल्दी, आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर और थोड़ी अजवाइन डालें। साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक और हरा धनिया भी इस्तेमाल करें। चीला सेंकने के लिए थोड़ा घी या ऑलिव ऑयल रखें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बड़े बाउल में पिसा हुआ ओट्स और चना सत्तू डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें दही, सभी मसाले, अदरक और हरी मिर्च डालें। इसके बाद बारीक कटी हुई सभी सब्जियां और हरा धनिया मिलाएं।

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब मिक्चर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर में गांठ न रहे। इसकी कंसिस्टेंसी डोसे या सामान्य चीले जैसी होनी चाहिए ताकि तवे पर आसानी से फैल सके।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मीडियम आंच पर तवा गरम करें और उस पर थोड़ा घी या तेल लगाकर चिकना कर लें। अब एक बड़ा चम्मच बैटर तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं। चीले के किनारों पर थोड़ा घी लगाएं और उसे मध्यम आंच पर पकने दें।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब चीला नीचे से हल्का भूरा और क्रिस्पी दिखने लगे, तब उसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सुनहरा होने तक सेक लें। तैयार सत्तू-ओट्स चीले को हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू और ओट्स दोनों ही प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। यह नाश्ता पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। 

Image: freepic
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड