sattu ki kachori for breakfast recipe Indian dish good for stomach

Sattu Ki Kachori Recipe: नाश्ते में ट्राई करें सत्तू की कचौड़ी, खाने में हलकी और स्वाद में है जबरदस्त; नोट करें आसान रेसिपी

Sattu Kachori Recipe: अगर आप रोज़-रोज़ एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ स्वादिष्ट के साथ-साथ हल्का भी खाना चाहते हैं, तो सत्तू की कचौड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की यह पारंपरिक डिश स्वाद के साथ पोषण से भी भरपूर होती है। सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से सत्तू की स्वादिष्ट कचौड़ी बनाने की आसान रेसिपी।

camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आटा गूंथने के लिए: 2 कप गेहूं का आटा, 2 बड़े चम्मच तेल या घी, स्वादानुसार नमक, जरूरत अनुसार पानी

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्टफिंग के लिए: 1 कप सत्तू, 1 प्याज, 2-3 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, ½ छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 चम्मच सरसों का तेल, नमक

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब एक बड़े बाउल में सत्तू लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, जीरा, अमचूर, भुना जीरा पाउडर, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो इसमें 1-2 चम्मच पानी डालकर हल्का नम कर लें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को हल्का बेलकर उसके बीच में सत्तू की स्टफिंग भरें और किनारों को बंद कर दें। 

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद हल्के हाथों से दोबारा बेल लें। एक कढ़ाई में गर्म करें और उस पर कचौड़ी रखें। दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा घी या तेल लगाकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। 

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम सत्तू की कचौड़ी को धनिया या टमाटर की चटनी या दही के साथ परोसें। यह नाश्ते, लंच या शाम की चाय के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगती है।  सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से पारंपरिक स्वाद मिलता है। 

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

स्टफिंग में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है। ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर अपनी पसंद के अनुसार बढ़ा सकते हैं। 

Image: Freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू की आसान और हेल्दी कचौड़ी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है। अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें। परिवार के सभी लोग इसके देसी स्वाद के दीवाने हो जाएंगे।

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड