sattu-ki-chutney-recipe in summer sattu-ki-chutney-banane-ki-vidhi for stomach cooling

Sattu Ki Chutney Recipe: गर्मी में पेट को कूल-कूल रखेगी सत्तू की चटनी, खाने का स्वाद भी हो जाएगा दोगुना; नोट करें विधि

Sattu Chutney Recipe In Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हल्का रखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खाते हैं। ऐसे में सत्तू एक सुपरफूड की तरह काम करता है। यह न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। सत्तू से बनी चटनी स्वाद में जबरदस्त होती है और इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ आसानी से खाया जा सकता है। अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो सत्तू की चटनी जरूर बनाएं। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 4 बड़े चम्मच सत्तू, प्याज, 3-4 कलियां लहसुन, 1-2 हरी मिर्च, 1 नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल, हरा धनिया, नमक स्वाद अनुसार, ठंडा पानी 

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले एक बाउल में सत्तू डाल लें। इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इसमें नमक, नींबू का रस और सरसों का तेल डालें। धीरे-धीरे थोड़ा ठंडा पानी डालते हुए इसे अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें कि चटनी ज्यादा पतली न हो, हल्की गाढ़ी ही रखें। 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी स्वादिष्ट और ठंडी-ठंडी सत्तू की चटनी तैयार है। सत्तू शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। पाचन को मजबूत बनाता है और पेट की गर्मी कम करता है।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह चटनी जल्दी बन जाती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है। सत्तू की चटनी को आप रोटी, पराठा, लिट्टी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। 

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मी में यह आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी। अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो यह आसान और हेल्दी सत्तू चटनी आपकी थाली में नया स्वाद लेकर आएगी।
 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड