sattu ki chaas recipe for summer drink best for stomach sattu chaas banana ki vidhi

Sattu Ki Chaas Recipe For Summer: घर पर बनाएं सत्तू की छाछ, गर्मी में मिलेगा ठंडी का एहसास; स्वाद ऐसा की सब पूछेंगे रेसिपी

Sattu Chaas Recipe In Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और एनर्जी से भरपूर रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सत्तू की छाछ एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है। यह पेट को ठंडक देती है, शरीर को हाइड्रेट रखती है और लंबे समय तक ताजगी महसूस कराती है। इसे घर पर सिर्फ कुछ मिनटों में आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 4 बड़े चम्मच सत्तू, 2 गिलास छाछ, 1 बारीक कटा प्याज, 1 हरी मिर्च बारीक कटी,  थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक,  थोड़ा सा साधारण नमक, बारीक कटा हरा धनिया, कुछ पुदीने की पत्तियां

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सत्तू डालें। अब उसमें थोड़ा-थोड़ा करके छाछ मिलाएं और अच्छे से चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक और साधारण नमक डाल दें। अब ऊपर से हरा धनिया और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आप ज्यादा ठंडा पसंद करते हैं तो इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। अब आपकी ठंडी-ठंडी और स्वादिष्ट सत्तू की छाछ तैयार है।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। वहीं छाछ पेट को हल्का रखती है और पाचन को बेहतर बनाती है। गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह ड्रिंक काफी फायदेमंद मानी जाती है।

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू रस भी मिला सकते हैं। पुदीना डालने से स्वाद और फ्रेशनेस दोनों बढ़ जाते हैं। अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी मिर्च न डालें।

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मी के दिनों में जब भी कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन करे, तब सत्तू की छाछ जरूर ट्राई करें। इसका देसी स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

Image: AI

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पब्लिश्ड