
Sattu Ki Barfi Recipe: गर्मी में एनर्जी का सोर्स बनेगी सत्तू की बर्फी, बिना चीनी के होगी तैयार; नोट करें मिनटों वाली शुगर फ्री रेसिपी
Sattu Barfi Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाली चीजें खाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सत्तू से बनी मिठाइयां स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन चीनी से दूरी बनाना चाहते हैं, तो सत्तू की शुगर फ्री बर्फी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह रेसिपी जल्दी बन जाती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सत्तू में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करते हैं। आइिए जानते हैं मिनटों में तैयार होने वाली आसान सत्तू बर्फी की रेसिपी।
Image: Freepik
सामग्री: 1 कप सत्तू, 1/2 कप देसी घी, 8-10 बीज निकाले हुए खजूर, 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम, 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच दूध, थोड़ा सा पिस्ता
Image: FreepikAdvertisement
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सत्तू डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें।
Image: AI
जब सत्तू से खुशबू आने लगे, तब उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अब मिक्सर में खजूर और दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
Image: AIAdvertisement
इस पेस्ट को भुने हुए सत्तू में मिलाएं और अच्छी तरह चलाते रहें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए। आखिर में इलायची पाउडर डाल दें। अब एक प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर मिश्रण फैलाएं और ऊपर से पिस्ता डाल दें।
Image: AI
इसे 15-20 मिनट के लिए सेट होने दें। फिर मनचाहे आकार में काट लें। आपकी हेल्दी और टेस्टी सत्तू की बर्फी तैयार है। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
Image: AI
बिना चीनी होने की वजह से यह हेल्दी स्वीट डिश है। गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इस बर्फी को सीमित मात्रा में खाएं। वहीं डायबिटीज के मरीज भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसका सेवन करें।
Image: Freepik