
Sattu Ki Energy Balls Recipe: गर्मी में जिम लवर्स के लिए नया देसी फूड आइटम, 5 मिनट में बनाएं हाई-प्रोटीन सत्तू एनर्जी बाइट्स
Sattu Ki Energy Balls Recipe: गर्मियों में वर्कआउट के बाद बॉडी को तुरंत एनर्जी और प्रोटीन की जरूरत होती है। महंगे सप्लीमेंट्स के बजाय इस बार ट्राई करें सत्तू से बनी यह जादुई रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए भुना हुआ सत्तू, थोड़ा सा गुड़ या शहद, ड्राई फ्रूट्स और बाइंडिंग के लिए हल्का सा पानी या देसी घी चाहिए होता है।
Image: AI
एक मिक्सिंग बाउल में सत्तू पाउडर लें। इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाएगा बल्कि न्यूट्रिशन वैल्यू भी दोगुना कर देगा।
Advertisement
अब इसमें नेचुरल स्वीटनर के रूप में गुड़ का पाउडर या शहद मिलाएं। बाइंडिंग के लिए आप एक चम्मच देसी घी या हल्का सा गुनगुना पानी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image: AI
सारे मिश्रण को अच्छी तरह हाथों से मैश कर लें। अब इस मटीरियल से नींबू के आकार की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। आपकी प्रोटीन बाइट्स तैयार हैं!
Advertisement
सत्तू की तासीर बेहद ठंडी होती है। यह गर्मियों में पेट को ठंडा रखता है, लू से बचाता है और वर्कआउट के बाद शरीर के तापमान को तुरंत बैलेंस करता है।
Image: AI
सत्तू में भरपूर मात्रा में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर होता है, जो जिम जाने वालों की मसल्स रिकवरी में मदद करता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है।
Image: AI
इन एनर्जी बॉल्स को आप एक बार बनाकर हफ्ते भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। इसे प्री-वर्कआउट स्नैक या पोस्ट-वर्कआउट मील के रूप में कैरी करना भी बेहद आसान है।
Image: AI