
Kheere Ki Chutney Recipe: गर्मी में पेट को ठंडा रखेगी खीरे से बनी चटपटी चटनी, खाने का स्वाद हो जाएगा डबल; नोट करें रेसिपी
Cucumber Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में हल्का, ठंडा और हेल्दी खाना खाने का मन करता है। ऐसे में खीरा एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। अगर आप रोज-रोज सलाद खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें खीरे की चटपटी चटनी। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ बहुत जल्दी बन जाती है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
खीरे की चटनी बनाने के लिए सामग्री: 1 खीरा ,1/2 कप दही, 2-3 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, 2-3 लहसुन की कलियां, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा हरा धनिया और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
Image: Freepik
सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। मिक्सर में खीरा, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया डालें।
Advertisement
अब इसमें दही, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से पीस लें। तैयार चटनी में ऊपर से नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।
आपकी ठंडी-ठंडी खीरे की चटनी तैयार है। इसे पराठे, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। गर्मी में यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है।
Image: AIAdvertisement
खीरा शरीर को ठंडक देता है और दही पाचन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा यह चटनी हल्की और हेल्दी होती है। साथ ही, गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है।
Image: Freepik
अगर आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह खीरे की चटनी जरूर बना सकते हैं। यह आपके खाने में ताजगी और स्वाद दोनों जोड़ देगी।
Image: Freepik