
Stuffed Bread Pakoda Recipe: चाय का मजा दोगुना कर देगा यह क्रिस्पी भरवां ब्रेड पकोड़ा, जरूर ट्राई करें आसान रेसिपी
Stuffed Bread Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ अगर गरमा-गरम और क्रिस्पी ब्रेड पकोड़ा मिल जाए, तो दिन भर की थकान दूर हो जाती है। आलू की मसालेदार स्टफिंग और बेसन के कुरकुरे घोल से बना यह भरवां ब्रेड पकोड़ा हर घर का पसंदीदा स्नैक है। रिमझिम बारिश हो या शाम की हल्की भूख, चाय के साथ क्रिस्पी भरवां ब्रेड पकोड़ा एकदम बेस्ट कॉम्बिनेशन है। आइए जानते हैं इसे घर पर हलवाई जैसा कुरकुरा बनाने की सबसे आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
इसे बनाने के लिए आपको ब्रेड स्लाइस, उबले हुए आलू, बेसन, हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, हींग, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और तलने के लिए तेल चाहिए।
Image: freepik
आलुओं को मैश कर लें। पैन में तेल गरम करके जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट भूनें। मैश किए हुए आलू और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें। आखिर में हरा धनिया डालकर स्टफिंग को ठंडा होने दें।
Image: freepikAdvertisement
पकोड़े को क्रिस्पी बनाने के लिए बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा या सूजी मिलाएं। अब इसमें अजवाइन, हल्दी, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। घोल को 5 मिनट के लिए रेस्ट दें।
Image: freepik
अब दो ब्रेड स्लाइस लें। एक स्लाइस पर आप चाहें तो हरी चटनी या टोमैटो केचप लगा सकते हैं। इसके बाद आलू की तैयार स्टफिंग को ब्रेड पर अच्छी तरह फैलाएं और दूसरी ब्रेड से ढककर त्रिकोणीय आकार में काट लें।
Advertisement
तेल अच्छी तरह गरम करें। अब स्टफ्ड ब्रेड को बेसन के घोल में चारों तरफ से लपेटें और सावधानी से गरम तेल में डाल दें। पकोड़े को मीडियम-हाई फ्लेम पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें।
Image: freepik
आपका सुपर क्रिस्पी भरवां ब्रेड पकोड़ा तैयार है! इसे कड़ाही से निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। अब इसे तीखी हरी चटनी, मीठी सोंठ और एक कप कड़क अदरक वाली चाय के साथ परोसें।
Image: freepik