raw mango chutney recipe at home in minutes kachi keri ki chutney banane ki Vidhi summer health benefits

Kachi Keri Ki Chutney Recipe: गर्मी में केरी की चटनी खाने के हैं कई फायदे, नोट कर लें मिनटों में बनने वाली रेसिपी

Raw Mango Chutney Recipe In Summer: गर्मी के मौसम में कच्ची केरी यानी कच्चा आम बाजार में खूब मिलने लगता है। इससे बनी खट्टी-मीठी चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। दाल-चावल हो, पराठा हो या फिर स्नैक्स केरी की चटनी हर चीज के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप भी गर्मियों में कुछ चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो घर पर मिनटों में बनने वाली कच्ची केरी की चटनी जरूर ट्राई करें।
 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 मध्यम आकार की कच्ची केरी, 1/2 कप ताजा पुदीना, 1/2 कप हरा धनिया, 2 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी या गुड़, थोड़ा सा पानी

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चटनी बनाने की विधि: सबसे पहले कच्ची केरी को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में केरी, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें। 

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद नमक और थोड़ा सा चीनी या गुड़ मिलाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह पीस लें। आपकी स्वादिष्ट खट्टी-तीखी केरी की चटनी तैयार है।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आपको ज्यादा खट्टा स्वाद पसंद नहीं है, तो चटनी में थोड़ा ज्यादा गुड़ या चीनी डाल सकते हैं। वहीं तीखा पसंद करने वाले लोग हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस चटनी को आप पराठे, पकौड़े, दाल-चावल, समोसे या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। गर्मी में इसे खाने से स्वाद के साथ ताजगी का एहसास भी मिलता है।

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केरी की चटनी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। पाचन को बेहतर बनाती है। लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता करती है। 

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भूख बढ़ाने में मददगार साबित होती है। विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी मजबूत करती है। 

Image: freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड