
Kacche Kele Ke Chilke Ki Bhurji Recipe: ढाबे स्टाइल में बनाएं मसालेदार कच्चे केले के छिलके की भुजिया, नोट करें चटपटी रेसिपी
Kacche Kele Ke Chilke Ki Bhurji Recipe: कच्चे केले के छिलके की भुजिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर, विटामिन और आयरन से भरपूर एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक स्वाद आता है। अक्सर इसे मसालों के साथ मिक्स करके सूखी सब्जी की तरह तैयार किया जाता है। रोटी और पराठों के साथ खाने में मजा ही आ जाता है। आइए आपको बताते हैं कच्चे केले की भर्जी बनाने की विधि।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कच्चे केले के छिलके की भुजिया बनाने के लिए नीचे दी गई जरूरी समाग्री की जरूरत होती है:
3-4 कच्चे केले के छिलके
तेल
जीरा: ½ चम्मच
हरी मिर्च:
अदरक-लहसुन पेस्ट
प्याज: 1 बारीक कटा
मसाले, गरम मसाला
1 नींबू
नमक
सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छे से साफ करके ऊपर और नीचे का हिस्सा कट कर दें। फिर केलों के छिलकों को लंबे आकार में छील लें। अब इन छिलकों को कटी हुई बीन्स की तरह बारीक काट लें।
Image: FREEPIKAdvertisement
ध्यान रहे कि कटे हुए कच्चे केले के छिलके तुरंत काले पड़ने लगते हैं। इसके लिए कटोरे में पानी भरकर सभी कटे हुए छिलकों को भिगो दें। इसके साथ ही कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिए गैस पर चढ़ा दें।
Image: Instagram
गरम तेल में जीरा डालें फिर इसमें कटी हुई मिर्ची, अदरक- लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भुनें।
Image: AIAdvertisement
अब कढ़ाई में कटे हुए कच्चे केले के छिलकों को पानी से निकालकर डाल दें। इसके ऊपर से हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
Image: AI
इन सभी चीजों को अच्छी तरह से चम्मच की मदद से मिक्स कर लें। अब धीमी आंच में ढक्कन लगाकर 10-12 मिनट तक पकने दें। इसे बीच- बीच में चलाते रहें, वरना सब्जी जल सकती है।
Image: AI
छिलके की सब्जी में पानी डालने की जरूरत नहीं होती है। लास्ट में जब छिलका अच्छी तरह से गल जाए तो उसमें गरम मसाले और ऐड कर दें। फिर आखिरी में नींबू का रस डालकर 5 मिनट तक भूनें। अब भुर्जी बनकर तैयार है।
Image: AI