raw banana kofta curry making recipe Kachhe Kele Ka Kofta healthy Recipe

Kachhe Kele Ka Kofta Recipe: घर पर बनाएं कच्चे केले के कोफ्ते, स्वाद ऐसा की चाटते रह जाएंगे उंगलियां; नोट करें विधि

Raw Banana Kofta Curry Recipe: अगर आप रोज-रोज की सब्जियों से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे केले के कोफ्ते एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम ये कोफ्ते खाने में इतने स्वादिष्ट लगते हैं कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है। आप इसे रोटी, पराठे या चावल किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कोफ्ते के लिए: 3 कच्चे केले, 2 उबले आलू, 2 हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, तेल

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ग्रेवी के लिए: 2 प्याज,  2 टमाटर, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच मलाई, नमक स्वादानुसार, तेल

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कोफ्ते बनाने की आसान विधि: सबसे पहले कच्चे केले को धोकर कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें। ठंडा होने पर इनके छिलके उतार लें और अच्छे से मैश कर लें। 

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इसमें उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक, बेसन, मसाले और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते तैयार करें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कढ़ाही में तेल गर्म करें और कोफ्तों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। चाहें तो इन्हें कम तेल में एयर फ्राई भी कर सकते हैं।

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ग्रेवी के लिए: प्याज और टमाटर को मिक्सर में पीस लें। अब पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भून लें। इसके बाद प्याज-टमाटर का पेस्ट डालें और मसाले मिलाकर अच्छी तरह से पकाएं। 

 

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे। अब इसमें मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। जरूरत के हिसाब से पानी डालें और 5 मिनट तक पकने दें। आखिर में तैयार कोफ्ते ग्रेवी में डालें और 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम कच्चे केले के कोफ्ते को हरे धनिये से गार्निश करें। इसे तंदूरी रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि घर वाले बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे।

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड