
Rat Removal Unique Tips: घर में चूहों का है आतंक? पहले दीजिए दावत, फिर 2 रुपये की गोली से पूरा कुनबा साफ, VIDEO
Rat Removal Tips: घर में चूहों ने आतंक मचा रखा है। एक चूहा आता है तो धीरे-धीरे उनकी पूरी फौज जमा हो जाती है। ऐसे में आप ये आसान सी ट्रिक अपनाएं। इससे चूहे मरेंगे नहीं, बल्कि हमेशा के लिए आपके घर से छूमंतर हो जाएंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
चूहों को खाने की खुशबू काफी अट्रैक्ट करती है। जहां खाना होता है, चूहे वहीं भगे चले जाते हैं। ऐसे में चूहों के लिए आपको स्पेशल गोली बनानी पड़ेगी। ये तरीका व्लॉगर पूनम देवनानी ने बताया है।
Image: Pixabay
इसके लिए लीजिए गेहूं का आटा, एक चम्मच चीनी और एक चम्मच घी। इन तीनों चीजों को मिलाकर पानी से आटा गूंथ लें। उनकी छोटी-छोटी लोई बनाकर रख लें।
Image: youtubeAdvertisement
अगर आप सोच रहे हैं कि खाने की खुशबू से तो चूहे बढ़ जाएंगे तो घबराइए मत। पहले पूरा तरीका सुन लीजिए। एक बार चूहे आएंगे और फिर कभी आपके घर की तरफ मुड़कर देखेंगे भी नहीं।
Image: Freepik
अब चूहों के भगाने के लिए आपको लेना होगा थोड़ा सा सर्फ या सूखा डिटर्जेंट। इसमें फिनाइल की एक गोली को कूटकर डाल लो। चूहों को इसकी खुशबू जरा भी पसंद नहीं है।
Image: youtubeAdvertisement
फिर इस सर्फ और फिनाइल पाउडर के मिश्रण को आटे की लोई के अंदर भर लो और उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लो।
Image: youtube
बता दें कि चूहे बड़े स्मार्ट होते हैं। अगर उन्हें दूर से ही फिनाइल की गंध आ जाती तो वो गोली के पास भटकते भी नहीं। यही कारण है कि उन्हें घी और चीनी के साथ अट्रैक्ट किया जाएगा।
Image: Unsplash
इन गोलियों को आप घर के कोने-कोने या जहां भी चूहे आने के चांस रहते हैं, वहां डाल डो। इस तरीके से चूहे मरेंगे नहीं, बल्कि आपके घर से हमेशा के लिए भाग जाएंगे।
Image: UnsplashpixDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।