
Kanji Vada Recipe In Summer: चिलचिलाती गर्मी में घर पर बनाएं राजस्थानी कांजी वड़ा, न लगेगी लू, न होगी बदहजमी; शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा
How To Make Rajasthani Kanji Vada At Home: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली चीजों की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में राजस्थान की पारंपरिक डिश कांजी वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वाद में खट्टा-तीखा और हल्का होता है, जो न सिर्फ आपको लू से बचाता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कांजी वड़ा बनाने की आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
वड़ा के लिए: 1 कप धुली मूंग दाल, 1-2 हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस), नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल
कांजी के लिए: 4 कप पानी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच राई (पीसी हुई), 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच हींग
Image: AIAdvertisement
बनाने की विधि: सबसे पहले वड़ा तैयार करेंगे। इसके लिए मूंग दाल को 4-5 घंटे भिगो दें। फिर इसे मिक्सर में पीसकर स्मूद बैटर बना लें। इसमें हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
Image: AI
कढ़ाई में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे वड़े तल लें। वड़ों को निकालकर हल्के गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें, फिर हल्का दबाकर पानी निकाल लें।
Advertisement
कांजी तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी लें। इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, हींग और पीसी हुई राई डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें तैयार वड़े डाल दें।
बर्तन को ढककर 2-3 दिन के लिए हल्की धूप या कमरे के तापमान पर रख दें, ताकि इसमें हल्की खटास आ जाए। जब कांजी में हल्की खटास आ जाए, तो इसे ठंडा करके सर्व कर सकते हैं।
Image: AI
यह स्वाद में बहुत ही ताजगी भरा लगता है और गर्मी में शरीर को तुरंत राहत देता है। यह शरीर को ठंडक देता है। इसके अलावा पाचन को बेहतर बनाता है। साथ ही, लू से बचाव करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।
कांजी को रोज एक बार हिलाते रहें ताकि स्वाद अच्छा बने। ज्यादा खट्टा पसंद हो तो 1 दिन और रखें। साफ और सूखे बर्तन का ही इस्तेमाल करें।
Image: AI