
Rabdi Wali Kheer Recipe In Summer: गर्मी में कुछ स्पेशल बनाने का मन? घर में ऐसे बनाएं रबड़ी वाली खीर; बच्चे-बड़े सबको आएगी पसंद
Rabri Kheer Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में अगर मीठा खाने का मन हो और कुछ खास बनाना हो, तो रबड़ी वाली खीर एक परफेक्ट डेजर्ट है। ठंडी-ठंडी रबड़ी और चावल की मलाईदार खीर का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी घरवालों को कुछ टेस्टी और रॉयल मिठाई खिलाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सामग्री: 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1/2 कप बासमती चावल, 1/2 कप चीनी, 1/2 कप तैयार रबड़ी, 4-5 इलायची, 8-10 बादाम कटे हुए, 8-10 पिस्ता कटे हुए, थोड़ा सा केसर, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 1 छोटा चम्मच घी
Image: Freepik
बनाने की विधि: सबसे पहले चावल को धोकर करीब 20 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गर्म करें और उसमें भीगे हुए चावल डाल दें।
Image: FreepikAdvertisement
धीमी आंच पर खीर को लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि दूध नीचे न लगे। जब चावल अच्छी तरह नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी डालकर मिलाएं।
Image: Freepik
अब दूसरी तरफ एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें बादाम, पिस्ता और किशमिश हल्का भून लें। इन्हें खीर में डाल दें। इसके बाद इलायची पाउडर, केसर और तैयार रबड़ी मिलाएं।
Image: AIAdvertisement
5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं। जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी और मलाईदार हो जाए, तब गैस बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में रखकर चिल करें।
ठंडी-ठंडी रबड़ी वाली खीर को ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और केसर से सजाकर सर्व करें। गर्मी में इसका स्वाद और भी ज्यादा मजेदार लगता है।
यह घर में आसानी से तैयार हो जाती है। स्वाद में बिल्कुल मिठाई की दुकान जैसी लगेगी। बच्चों और बड़ों दोनों की फेवरेट बन जाएगी। गर्मी में ठंडा खाकर अलग मजा मिलेगा।
Image: AI
अगर आप वीकेंड या किसी खास मौके पर कुछ मीठा और शानदार बनाना चाहते हैं, तो रबड़ी वाली खीर की ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।