quick marwadi-style papad-ki-sabji-recipe 20-minutes summer special sabzi

Papad Ki Sabji Recipe: 20 मिनट में बन जाएगी पापड़ से बनी मारवाड़ी सब्जी, गर्मी के लिए है परफेक्ट रेसिपी; स्वाद में भी है बेस्ट

Quick Marwadi Papad Sabji Recipe: अगर गर्मियों में कुछ हल्का, झटपट और स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तो पापड़ की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है। खासतौर पर राजस्थान की यह पारंपरिक डिश कम सामग्री में जल्दी तैयार हो जाती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 5 पापड़, 1 कप दही, 1-2 हरी मिर्च,1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, चुटकी भर हींग, नमक,1-2 चम्मच तेल, हरा धनिया

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले पापड़ों को हल्का सा भून लें। फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। एक बाउल में दही लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से फेंट लें, ताकि उसमें गाठें न रहें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक कढ़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें, जब जीरा चटकने लगे तो हींग और हरी मिर्च डाल दें। अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लें। ध्यान रखें कि मसाले जलें नहीं।
 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इसमें पापड़ के टुकड़े डाल दें और 2-3 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करके ऊपर से हरा धनिया डालें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम पापड़ की सब्जी को आप रोटी, पराठा या सादे चावल के साथ परोस सकते हैं। यह सब्जी खासतौर पर गर्मियों में हल्की और स्वादिष्ट लगती है।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दही को फेंटना जरूरी है, नहीं तो सब्जी फट सकती है। आप चाहें तो इसमें थोड़ी कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा। पापड़ डालने के बाद ज्यादा देर न पकाएं, वरना वह बहुत नरम हो जाएंगे।

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कम समय और कम सामग्री में बनने वाली यह मारवाड़ी पापड़ की सब्जी स्वाद और सादगी का बेहतरीन मेल है। जब घर में सब्जी न हो या कुछ अलग खाने का मन हो, तो इसे जरूर ट्राई करें।

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड