quick and tasty gobhi paratha recipe in Punjabi style

Gobhi ke Parathe: गुलाबी ठंड की दस्तक देते ही जीभ चटपटाने लगा? पंजाबी अंदाज में ऐसे बनाएं गोभी के पराठे, भूल जाएंगे मुरथल जाना!

जैसे ही ठंड के दिन शुरू होते हैं, रसोई में पराठों की खुशबू फैल जाती है। गरमागरम पराठा, ऊपर से मक्खन की डली और साथ में दही या अचार, बस क्या चाहिए सुबह के नाश्ते में! आज हम आपको बता रहे हैं पंजाबी स्टाइल गोभी के पराठे की ऐसी रेसिपी, जिसे खाकर आप मुरथल वाले पराठे भी भूल जाएंगे। आइये जानते हैं क्या है रेसिपी-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आवश्यक सामग्री

स्टफिंग के लिए:

  • 1 कद्दूकस की हुई गोभी
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • ½ कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया 
  • ½ टीस्पून जीरा
  • ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • ½ टीस्पून गरम मसाला
  • नमक
Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आटे के लिए:

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 टीस्पून तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत अनुसार पानी
Image: Canva
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गोभी पराठा बनाने की विधि

एक बर्तन में आटा, नमक और तेल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

Image: freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बर्तन में कद्दूकस की हुई गोभी, प्याज, पनीर, हरी मिर्च, अदरक और सभी मसाले डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि गोभी में पानी न छोड़े, वरना पराठा फट सकता है।

Image: Feepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आटे की लोई बनाकर थोड़ा बेलें। बीच में एक चम्मच भरावन रखें और किनारे से मोड़कर गोल बॉल बना लें। अब इसे हल्के हाथ से बेलकर पराठे का आकार दें।

Image: Canva
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तवा गरम करें। पराठे को दोनों तरफ से हल्का सेकें। फिर उस पर घी या मक्खन लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमागरम गोभी-पनीर पराठा को ऊपर से एक चम्मच मक्खन लगाकर परोसें। साथ में दही, अचार या मक्कन वाली चाय लीजिए और खाने का मजा उठाइए।

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खास टिप्स:

गोभी की भरावन में प्याज और पनीर डालने से पराठे का स्वाद और भी बढ़ जाता है।देसी घी में पराठा सेंकेंगे तो असली पंजाबी फ्लेवर मिलेगा।

Image: Pinterest
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर गोभी पानी छोड़ दे, तो थोड़ा बेसन या सूखा आटा मिला सकते हैं।

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड