
Punjabi Rajma Recipe: घर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल पंजाबी राजमा, होटल वाले भो पूछेंगे रेसिपी; नोट करें विधि
Dhaba Style Punjabi Rajma Recipe: अगर आप घर में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में बिल्कुल ढाबे जैसा लगे, तो पंजाबी राजमा एक परफेक्ट ऑप्शन है। गाढ़ी ग्रेवी, मसालों की खुशबू और मक्खन का तड़का इस डिश को बेहद खास बना देता है। इसे चावल, जीरा राइस या गर्म-गर्म रोटी के साथ खाया जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी राजमा बनाने की आसान रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पंजाबी राजमा बनाने के लिए सामग्री: 1 कप राजमा, 2 प्याज, 3 टमाटर,1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
Image: Freepik
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच राजमा मसाला, 2 बड़े चम्मच मक्खन या तेल, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया
Image: FreepikAdvertisement
सबसे पहले राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रखें। इससे राजमा जल्दी और अच्छे से पकते हैं। अब कुकर में भीगे हुए राजमा, थोड़ा नमक और पानी डालकर 5-6 सीटी आने तक उबाल लें। राजमा नरम होने चाहिए।
एक कड़ाही में मक्खन या तेल गर्म करें। अब इसमें जीरा डालें और चटकने दें। फिर प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट पकाएं।
Image: AIAdvertisement
अब टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और राजमा मसाला डालकर अच्छे से भून लें। जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें उबले हुए राजमा डालें।
Image: Freepik
जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकने दें। अगर आप बिल्कुल ढाबा जैसा स्वाद चाहते हैं, तो आखिर में थोड़ा मक्खन और गरम मसाला डालें। इससे राजमा का फ्लेवर और भी शानदार हो जाता है।
ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें। राजमा-चावल का कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है।
Image: Freepik
ढाबा स्टाइल पंजाबी राजमा घर पर बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है। सही मसाले और धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद बेहद शानदार बनता है। एक बार इस रेसिपी को ट्राई करेंगे तो बार-बार बनाना पसंद करेंगे।