Punjabi pede wali lassi recipe for summer peda lassi

Pede Wali Lassi Recipe In Summer: तपती गर्मी में घर पर तैयार करें पंजाबी स्टाइल पेड़े वाली लस्सी, भूल जाएंगे सादी वाली का स्वाद; आप रहेंगे कूल-कूल

Punjabi Lassi Recipe: गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी लस्सी पीने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अगर साधारण लस्सी की जगह आपको कुछ नया और ज्यादा स्वादिष्ट ट्राई करना है, तो पेड़े वाली पंजाबी लस्सी एक बेहतरीन ऑप्शन है। मलाईदार दही, मीठे पेड़े और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह लस्सी स्वाद में इतनी शानदार लगती है कि एक बार पीने के बाद आप सादी लस्सी का स्वाद भूल जाएंगे। यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ तुरंत एनर्जी भी देती है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 2 कप ताजा और गाढ़ा दही, 3 से 4 पेड़े, 2 बड़े चम्मच चीनी, 1/2 कप ठंडा दूध, 5-6 बर्फ के टुकड़े, 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम, केसर के कुछ धागे

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले एक मिक्सर जार में दही, पेड़े और चीनी डालें। अब इसमें ठंडा दूध और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब लस्सी एकदम स्मूद और झागदार हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालकर दोबारा हल्का सा मिक्स कर लें। अब तैयार लस्सी को बड़े गिलास में निकालें और ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर से गार्निश करें। 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आपकी स्वादिष्ट पंजाबी स्टाइल पेड़े वाली लस्सी तैयार है। ज्यादा मलाईदार स्वाद के लिए फुल फैट दही का इस्तेमाल करें। अगर पेड़े ज्यादा मीठे हैं, तो चीनी कम डालें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ठंडी लस्सी का मजा बढ़ाने के लिए इसे कुछ देर फ्रिज में रख सकते हैं। यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है। गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है। इसका रिच और क्रीमी स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह पेट को ठंडा रखती है। साथ ही, दिनभर तरोताजा महसूस कराती है। अगर इस गर्मी आप कुछ खास और स्वादिष्ट पीना चाहते हैं, तो घर पर पंजाबी स्टाइल पेड़े वाली लस्सी जरूर बनाएं। 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड