
Pudina Pani: गर्मी में रोज पुदीने का पानी पीने से क्या होता है?
Mint Water Benefits in Hindi: पुदीना का पानी पीने से क्या फायदा होता है? पुदीना पानी के फायदे क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 1 min read
पुदीने में विटामिन-ए, सी, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व होते हैं। वहीं इसमें एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं।
Image: Freepik
पुदीने का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इससे पेट में जलन और गर्मी को शांत किया जा सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में पुदीने का पानी आपके बेहद काम आ सकता है। इसके सेवन से पेट और सीने में जलन को दूर किया जा सकता है।
Image: Freepik
इम्यूनिटी बूस्ट करने में पुदीने का पानी आपकी मदद कर सकता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
यदि आप शरीर को हाइड्रेट करना चाहते हैं तो ऐसे में आप पुदीने का पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स भी किया जा सकता है।
Image: freepik
यदि आपके सिर में दर्द है तो ऐसे में आप पुदीने के पानी का सेवन कर सकते हैं। देर तक तेज धूप में रहने के कारण ये दर्द हो सकता है।
Image: Unsplash
ऐसे में बता दें कि पुदीने में मेंथॉल पाया जाता है, जो न केवल मसल्स को रिलैक्स कर सकता है बल्कि दर्द से आराम दिलाने में भी उपयोगी है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।