pudina lehsun raita recipe garlic mint raita for summer healthy diet

Pudina Garlic Raita Recipe: खाने के स्वाद को डबल करेगा पुदीना-लहसुन का टेस्टी रायता, नोट करें मिनटों वाली विधि

Garlic Mint Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में दही से बनी चीजें न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती हैं। अगर आप रोज-रोज एक जैसा रायता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें पुदीना और लहसुन से बना यह टेस्टी रायता। इसका स्वाद थोड़ा चटपटा, थोड़ा तीखा और बेहद रिफ्रेशिंग होता है। बता दें कि यह मिनटों में तैयार हो जाता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जरूरी सामग्री: 1 कप दही, 8-10 पुदीने की पत्तियां, 2-3 लहसुन की कलियां, 1 हरी मिर्च, ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी काला नमक, हरा धनिया

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले दही को एक बाउल में लेकर अच्छे से फेंट लें, ताकि वह स्मूद हो जाए। अब पुदीना पत्तियां, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस पेस्ट को दही में मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें नमक, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। ऊपर से हरा धनिया डालकर हल्का सा मिक्स करें। बस तैयार है आपका स्वादिष्ट पुदीना-लहसुन रायता।
 

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस रायते को आप पराठे, पुलाव, बिरयानी या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। इसका ठंडा और चटपटा स्वाद आपके खाने को और भी मजेदार बना देगा।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आपको ज्यादा गार्लिक फ्लेवर पसंद है, तो लहसुन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। ज्यादा ठंडक के लिए इसमें थोड़ा सा खीरा भी कद्दूकस करके डाल सकते हैं। 

Image: Pixabay
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सर्व करने से पहले इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा। यह आसान और झटपट बनने वाला रायता आपके खाने को एक नया ट्विस्ट देगा।

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड