
अपडेटेड 9 September 2025 at 11:38 IST
Health Secrets: उल्टी-मतली से लेकर डायबिटीज, एंटी कैंसर और पेट की दिक्कतों से राहत पाने के लिए बेहद फायदेमंद है ये पत्ता, जानें...
Health Secrets: अनार को हम सभी एक सेहतमंद फल के रूप में जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी कई बीमारियों में रामबाण इलाज की तरह काम करते हैं? आयुर्वेद में अनार के पत्तों का विशेष महत्व है। उल्टी-मतली, डायबिटीज, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों और पेट से जुड़ी परेशानियों में इसके सेवन से काफी राहत मिलती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अनार के पत्ते क्यों है फायदेमंद?
अनार के पत्तों में पाए जाते हैं एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, और कई औषधीय गुण जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।
Image: Freepik
उल्टी-मतली में राहत देता है अनार का पत्ता
अनार के पत्तों से बनी चाय पीने से मतली और उल्टी में तुरंत राहत मिलती है। यह खासकर गर्भावस्था या यात्रा के दौरान बेहद फायदेमंद होता है।
Image: FreepikAdvertisement

डाइजेशन को सुधारता है अनार का पत्ता
अगर आपको अपच, गैस या पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो अनार का पत्ता आपके लिए फायदेमंद है।
Image: freepik
डायबिटीज में फायदेमंद है अनार का पत्ता
अनार के पत्तों का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
Image: FreepikAdvertisement

अनार के पत्तों में होते हैं एंटी कैंसर गुण
अनार के पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सहायक हो सकते हैं।
Image: Freepik
वजन घटाने में मदद करता है अनार का पत्ता
अनार के पत्तों से बनी चाय मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और वजन घटाने में मदद करती है।
Image: Freepik
अनार का पत्ता कैसे खाएं?
आप अनार के पत्तों से चाय, काढ़ा या पेस्ट बना सकते हैं। इसे सूखा कर पाउडर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image: Freepik
अनार के पत्तों की चाय
रेसिपी 2-3 ताजे पत्तों को पानी में उबालें, स्वादानुसार शहद मिलाएं और गर्मागरम पीएं।
Image: FreepikPublished By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 9 September 2025 at 11:38 IST