pineapple-raita-recipe for summer ananas ka raita banane ka tarika

Pineapple Raita Recipe: गर्मी में घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा अनानास का रायता, खाने का स्वाद भी हो जाएगा डबल; नोट करें विधि

Ananas Ka Raita Recipe: गर्मी के मौसम में हर किसी को कुछ ठंडा और हल्का खाने का मन करता है। ऐसे में अगर खाने के साथ कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर को ठंडक भी दे, तो बात ही अलग है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनानास का रायता बनाने की आसान रेसिपी, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देगा।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनानास हल्का खट्टा-मीठा होता है, जो दही के साथ मिलकर एकदम परफेक्ट स्वाद देता है। यह रायता पेट को ठंडा रखता है और पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप ताजा दही, 1/2 कप बारीक कटे अनानास के टुकड़े, 1-2 चम्मच चीनी, 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर, चुटकी भर काला नमक, थोड़ा सा साधारण नमक, 1-2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले दही को एक बाउल में अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए। अब इसमें कटे हुए अनानास के टुकड़े डालें।

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद चीनी, काला नमक, साधारण नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तैयार रायते को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह ठंडा और और भी स्वादिष्ट हो जाए। डिब्बाबंद अनानास भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ताजा अनानास ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
 

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ठंडा-ठंडा अनानास का रायता आप दाल-चावल, पुलाव, पराठा या किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकते हैं। यह हर डिश के साथ अच्छा लगता है।

 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर अनानास ज्यादा खट्टा है, तो थोड़ा और चीनी मिला सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी क्रीम डालकर इसे और भी रिच बना सकते हैं। 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मी में यह आसान और झटपट बनने वाला रायता न सिर्फ आपको ठंडक देगा, बल्कि आपके खाने को भी खास बना देगा। एक बार जरूर ट्राय करें। 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड