pickle-storage-tips-to-prevent-mold achar-ko-fungus-se-bachane-ke-tarike

Pickle Storage Tips: अचार में लग जाती है फफूंद? जानें इसे स्टोर करने का सही तरीका, महीनों तक नहीं होगा खराब

How To Store Pickle To Prevent Mold: भारतीय घरों में अचार सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि खाने को पूरा भी करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेहनत से बनाया गया अचार कुछ ही दिनों में खराब होने लगता है या उसमें फफूंद लग जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने अचार को महीनों तक सुरक्षित रख सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अचार में नमी रह जाना, साफ-सफाई का ध्यान न रखना, तेल या नमक की मात्रा कम होना या गीले चम्मच से अचार निकालना। इन कारणों से बैक्टीरिया और फंगस जल्दी पनपते हैं और अचार खराब हो जाता है। 
 

Image: AI
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पूरी तरह सूखा रखें: अचार बनाने से पहले सभी सामग्री जैसे आम, नींबू, मिर्च आदि को अच्छे से धोकर पूरी तरह सुखा लें। हल्की सी नमी भी फफूंद का कारण बन सकती है।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साफ और सूखा कंटेनर इस्तेमाल करें: हमेशा कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक के सूखे और साफ जार का ही इस्तेमाल करें। स्टील के बर्तन से बचें।
 

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तेल की सही मात्रा डालें: अचार में इतना तेल डालें कि सारी सामग्री अच्छे से डूब जाए। तेल एक परत बनाकर अचार को हवा और बैक्टीरिया से बचाता है।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नमक और मसाले सही मात्रा में रखें: नमक एक प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव है। अगर नमक कम होगा, तो अचार जल्दी खराब हो सकता है।
 

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ठंडी और सूखी जगह पर रखें: अचार को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें। ज्यादा गर्मी या नमी वाली जगह से बचाएं।
 

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें: अचार निकालते समय गीला या इस्तेमाल किया हुआ चम्मच बिल्कुल न डालें। इससे अचार में नमी जाती है और फफूंद लग सकती है।
 

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

धूप दिखाना न भूलें: कभी-कभी अचार को धूप में रखना बहुत फायदेमंद होता है। इससे उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है और स्वाद भी बेहतर होता है।
 

Image: AI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर फफूंद बहुत कम है, तो ऊपर की लेयर हटाकर बाकी अचार को धूप में रख सकते हैं। लेकिन अगर ज्यादा हिस्सा खराब हो गया है, तो उसे इस्तेमाल न करें।
 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड