
Phalsa Chaach Drink For Summer: गर्मी में शरीर को एनर्जी देने का काम करेगा फालसे का ठंडा-ठंडा छाछ, मिनटों में लू की होगी छुट्टी
How To Make Phalse Ka Chaach At Home: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। तेज धूप और लू के कारण शरीर जल्दी थकने लगता है और एनर्जी भी कम महसूस होती है। ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा देसी ड्रिंक मिल जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को तुरंत ठंडक भी दे, तो बात ही अलग है। फालसे का ठंडा-ठंडा छाछ ऐसा ही एक शानदार समर ड्रिंक है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
फालसा अपने खट्टे-मीठे स्वाद और ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। वहीं छाछ पेट को ठंडा रखने और पाचन बेहतर करने में मदद करती है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन गर्मियों के लिए किसी सुपर ड्रिंक से कम नहीं है।
Image: Social Media
फालसा छाछ बनाने के लिए सामग्री: 1 कप ताजे फालसे, 2 कप ठंडी छाछ, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार काला नमक, 4-5 पुदीने की पत्तियां, बर्फ के टुकड़े, थोड़ा सा शहद या चीनी
Image: AIAdvertisement
सबसे पहले फालसे को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें मिक्सर में डालकर हल्का पीस लें और छलनी की मदद से इसका रस निकाल लें इसके बाद एक बड़े बाउल में ठंडी छाछ लें और उसमें फालसे का रस मिला दें।
Image: AI
इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छे से मिक्स करें। अगर आपको हल्की मिठास पसंद है तो इसमें थोड़ा शहद या चीनी भी मिला सकते हैं। अब इसमें बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Advertisement
शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है। पेट को हल्का और ठंडा रखता है। पाचन को बेहतर बनाने में मददगार होता है।
Image: AI
गर्मी में शरीर की थकान और कमजोरी दूर करने में उपयोगी माना जाता है। अगर आप इसका स्वाद और ज्यादा मजेदार बनाना चाहते हैं तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डाल सकते हैं।
Image: AI
पुदीने की जगह तुलसी की पत्तियां डालने से भी इसका स्वाद काफी फ्रेश लगता है। गर्मियों में रोजाना ठंडी और हेल्दी ड्रिंक पीने का मन हो तो फालसे की छाछ एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।
Image: AI