pethe-ka-murabba-recipe-ghar-par-banaye vidhi summer recipe

Pethe Ka Murabba Recipe: सड़ती गर्मी में बाजार से नहीं, घर पर बनाएं पेठे का मुरब्बा, नहीं लगेगी लू और पेट भी रहेगा ठंडा; नोट करें विधि

Pethe Ka Murabba Banane Ki Vidhi: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में पेठे का मुरब्बा एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि पेट को ठंडा रखने और लू से बचाने में भी मदद करता है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं, वो भी बिना किसी प्रिजर्वेटिव के। तो चलिए जानते हैं पेठे का मुरब्बा बनाने की आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पेठे का मुरब्बा बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 1 किलो पेठा यानी सफेद कद्दू, 700-800 ग्राम चीनी, 1 छोटा चम्मच फिटकरी, 1/2 छोटा चम्मच इलायची, 1 छोटा चम्मच केवड़ा जल, पानी जरूरत अनुसार 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले पेठे को छील लें और उसके बीज निकाल दें। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक बर्तन में पानी लेकर उसमें फिटकरी घोलें और पेठे के टुकड़ों को इसमें 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इससे पेठा कुरकुरा बनेगा। अब पेठे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और हल्का सा उबाल लें। ध्यान रखें कि ज्यादा नरम न हो। एक कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब चाशनी हल्की गाढ़ी होने लगे, तब उसमें पेठे के टुकड़े डाल दें। धीमी आंच पर पेठे को चाशनी में तब तक पकाएं, जब तक वह पारदर्शी यानी ट्रांसपेरेंट न हो जाए। चाशनी बहुत ज्यादा पतली या ज्यादा गाढ़ी न हो। 

 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इसमें इलायची पाउडर और केवड़ा जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मुरब्बे को ठंडा होने दें और फिर साफ, सूखे कांच के जार में भरकर रख लें। यह शरीर को ठंडक देता है। 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लू से बचाने में मदद करता है। पाचन को सुधारता है। इसके अलावा कमजोरी और थकान दूर करता है। मुरब्बा हमेशा साफ और सूखे जार में रखें। ज्यादा समय तक स्टोर करने के लिए फ्रिज में रखें। 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मी में अगर कुछ मीठा, ठंडा और हेल्दी खाने का मन हो, तो पेठे का मुरब्बा जरूर ट्राई कर सकते हैं। घर पर बना यह मुरब्बा स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है। 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड