
Payal Designs: पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी पायल की ये 6 नई डिजाइंस; साड़ी से लेकर सलवार-सूट के साथ लगेंगे बेस्ट
Silver Payal Designs: सोलह श्रृंगार में पायल का खास महत्व माना जाता है। पायल न सिर्फ पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि यह आपके लुक को भी और ज्यादा आकर्षक बना देती है। आजकल मार्केट में पायल की कई नई और स्टाइलिश डिजाइंस देखने को मिल रही हैं, जिन्हें आप साड़ी, सलवार-सूट, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। अगर आप भी अपने पैरों की खूबसूरती को और बढ़ाना चाहती हैं, तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं पायल की खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइंस। इन्हें आप किसी भी खास मौके पर वियर कर सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अगर आप सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करती हैं, तो मिनिमल चेन पायल आपके लिए परफेक्ट है। यह पतली चेन वाली पायल होती है, जिसमें छोटे-छोटे मोती लगे होते हैं। इसे आप डेली वियर में भी आसानी से पहन सकती हैं।
Image: AI
घुंघरू वाली पायल हमेशा से ही महिलाओं की पसंदीदा रही है। इसकी हल्की-सी छन-छन की आवाज पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यह पायल खासतौर पर साड़ी, लहंगा और पारंपरिक ड्रेस के साथ बेहद सुंदर लगती है।
Image: AIAdvertisement
मोती से सजी पायल देखने में बेहद क्लासी और खूबसूरत लगती है। इसमें सिल्वर चेन के साथ छोटे-छोटे मोती लगे होते हैं, जो इसे बहुत आकर्षक बनाते हैं। यह डिजाइन खास मौके पर पहनने के लिए बेहतरीन मानी जाती है।
Image: AI
चैन स्टाइल पायल डिजाइन आजकल काफी लोग पहनना पसंद कर रहे हैं। यह बेहद हैवी होती है, इसलिए यह पायल पार्टी वियर या शादी के फंक्शन में पहनने के लिए परफेक्ट रहती है।
Image: AIAdvertisement
अगर आप थोड़ी हैवी और ग्लैमरस पायल पहनना चाहती हैं, तो स्टोन वर्क वाली पायल एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें अलग-अलग रंग के स्टोन लगे होते हैं, जो इसे बहुत आकर्षक बनाते हैं।
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें छोटे-छोटे डिजाइन और हल्की घुंघरू की आवाज इसे और खास बना देती है। यह पायल कुर्ती, सलवार-सूट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत लगती है।
Image: AI